facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

Mansa Mandir Stampede: हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से हड़कंप, 6 श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल

Advertisement

Mansa Temple Stampede: प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंदिर के रास्ते के पास अचानक हाई वोल्टेज बिजली का तार गिरने की खबर फैल गई। इससे लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई।

Last Updated- July 27, 2025 | 2:33 PM IST
dead
Representative Image

Mansa Devi Temple Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मनसा देवी मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा मंदिर की सीढ़ियों पर हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंदिर के रास्ते के पास अचानक हाई वोल्टेज बिजली का तार गिरने की खबर फैल गई। इससे लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई। इसी अफरातफरी में कई लोग सीढ़ियों पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस और राहत टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि करीब 35 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से 6 की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शुरू में बिजली का झटका लगने की अफवाह से भगदड़ हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि SDRF, उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सभी श्रद्धालुओं की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

हर साल सावन महीने में हरिद्वार के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। खासकर हर की पौड़ी और मनसा देवी मंदिर पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मनसा देवी मंदिर बिलवा पर्वत पर स्थित है और यह क्षेत्र का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है।

Advertisement
First Published - July 27, 2025 | 2:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement