facebookmetapixel
Advertisement
भारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण‘विजय’ मंत्र के साथ सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने संभाली कमान, कहा- भारतीय सेना हर चुनौती के लिए तैयाररंगमंच के आकाश से टूटा सितारा: विजया मेहता नहीं रहीं, कला जगत में शोक की लहर Editorial: कच्चा तेल सस्ता, लेकिन वैश्विक वित्तीय जोखिम अब भी भारत के लिए चुनौतीम्युचुअल फंड बनाम विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर बहस और जमीनी हकीकतश्रम आय को नहीं, तो पूंजीगत लाभ को भी विशेष कर रियायत क्यों?सेबी का शिकंजा: पंप-एंड-डंप स्कीम में 222 इकाइयों पर प्रतिबंध, ₹47.7 करोड़ का जुर्मानामई के उच्चस्तर के बाद जून में घटा कैश मार्केट में टर्नओवर, F&O कारोबार में बढ़त बरकरार

कैसे मिलेंगे महंगे फ्लैटों के खरीदार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:07 PM IST

कोलकाता में रियल एस्टेट बाजार में सन्नाटा पसरा है। शहर की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों ने आगामी परियोजनाओं में फ्लैट की कीमत 5 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है।


रियल एस्टेट कारोबारियों का कहना है कि निर्माण लागत के बढ़ने, कर्ज के महंगा होने और मंदी के कारण कुछ भार खरीदारों पर डालना जरूरी हो गया था। अनुमान है कि कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही बाजार में खरीदारों को खोजना मुश्किल हो जाएगा।

मकानों की कीमतों में बढ़ाने का फैसला रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया की बंगाल शाखा ने किया है। बढ़ी हुई कीमतें एक अगस्त से लागू होंगी। शहर की प्रमुख रियल एस्टेट विपणन एजेंसी एनके रिटेर्ल्स के निदेशक पवन अग्रवाल ने कहा है कि बीते वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 2008 में प्रापर्टी की मांग में 30 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

उन्होंने दावा किया कि कोलकाता में प्रापर्टी की कीमतों में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी निर्माण सामग्रियों की होती है जबकि जमीन की हिस्सेदारी महज 20 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - August 11, 2008 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement