facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजीन डोविश, न हॉकिश; महंगाई को तय दायरे में लाने पर रहेगा जोर: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राRBI Policy के बाद डेट फंड्स में कहां लगाएं पैसा? ड्यूरेशन को लेकर बंटी फंड मैनेजर की रायRBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी लेंडर्स के लिए लोन ब्याज दर तय करने के नियम होंगे एक समानसाइबर धोखाधड़ी के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई तेज, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनेगी नई गाइडलाइनRBI MPC Meet: सितंबर में चरम पर हो सकती है अतिरिक्त लिक्विडिटी, FCNR(B) का असर रहेगा अस्थायीRBI MPC Meet: FCNR(B) जमा को समय से पहले बंद करने की कोई बात नहीं, 41 अरब डॉलर जुटेकागज के नोटों से ज्यादा टिकाऊ होंगे पॉलिमर नोट, आरबीआई अगले वित्त वर्ष में कर सकता है शुरुआत

कांग्रेस प्रचार में युवाओं पर ध्यान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:30 AM IST

कांग्रेस एक बार फिर से वही दांव खेलना चाह रही है जिसके दम पर उसने 2004 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।
उस दौरान ‘आम आदमी’ अभियान कांग्रेस के लिए काम कर गया था और इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने 2009 में अपने चुनाव अभियान में युवाओं पर खास ध्यान दिया है। इंटरनेट और टेलीविजन पर दिखाए जाने वाले चुनाव प्रचार में युवाओं को केंद्र में रखा गया है।
पार्टी अपने दो नए विज्ञापनों के जरिए युवाओं को यह समझाने में जुटी हुई है कि उसी ने युवाओं को अपनी आवाज उठाने का मौका दिया और उनकी बात को पार्टी ने गंभीरता से सुना भी है। इस युवा केंद्रित विज्ञापन और डिजिटल चुनाव अभियान को इगनाइट डिजिटल सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड ने डिजाइन किया है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल हेगडे ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि भारत के विकास में युवाओं के योगदान को ध्यान में रखते हुए ही कांग्रेस ने इस विज्ञापन को तैयार करवाया है।

Advertisement
First Published - April 28, 2009 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement