facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

माया के सपने से उड़ी इंजीनियरों की नींद

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:42 PM IST

वोटरों को लुभाने के लिए ताबड़तोड़ योजनाओं का ऐलान करने वाली उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का एक ‘सपना’ राज्य के इंजीनियरों की नींद उड़ा चुका है।
माया ने कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना 6 महीने में तैयार करने का जो सपना देखा था, उससे उत्तर प्रदेश के आवास विकास विभाग में इंजीनियरों की आफत आ गई है और उनमें जबरदस्त गुस्सा भी भर गया है।
महज 6 महीने में शानदार गुणवत्ता वाले 1.10 लाख मकान तैयार करने का फरमान, उस पर आये दिन मिल रहे नोटिस, आरोप पत्र और निलंबन से परेशान इंजीनियरों ने सामूहिक इस्तीफा उपर से आए दिन आवास विभाग से मिल रहे नोटिस, आरोप पत्र और निलंबन ने इंजीनियरों को सामूहिक इस्तीफा देने पर विवश कर दिया है।
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के सभी इंजीनियरों ने अंबेडकर दिवस 14 अप्रैल को सामूहिक इस्तीफे देने का ऐलान कर दिया है। साथ ही आज से ही इंजीनियरों ने सभी शासकीय बैठकों का भी बहिष्कार करने का फैसला किया है।
परिषद के इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौधरी ने इस फैसले के लिए शासन के अधिकारियों की उत्पीड़नात्मक कारवाईयों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना को लेकर शासन स्तर से इंजीनियरों को दंडित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहली बार 24 जुलाई 2008 को शासनादेश जारी कर कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत 1.10 लाख तीन व चार मंजिले भवनों का निर्माण मार्च 2009 तक पूरा करने को कहा था। राज्य सरकार के आदेश के तहत आवास विकास को 50 जनपदों में 71,000 मकान और विकास प्राधिकरणों को 21 जनपदों में 29,000 मकान बनाने थे।
कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत प्रदेश के बड़े जनपदों में 1,500 और छोटे जनपदों में 1,000 मकान बना कर शहरी गरीबों को दिए जाने हैं।  इंजीनियरों के मुताबिक इतने मकान बनाने के लिए कम से कम 12 से 18 महीनों का समय चाहिए। जब प्रशासन ने इस परियोजना के लिए जमीन ही फरवरी में मुहैया कराई है और इंजीनियर भी काफी कम है तो इतनी जल्दी इस परियोजना का पूरा करना नामुमकिन ही लग रहा है।
आफत में जान
6 महीने में बनाने होंगे 1.10 लाख मकान
फरवरी में ही उपलब्ध कराई गई जमीन
प्रशासन डाल रहा  तेजी से काम करने का दबाव
37 इंजीनियरों को दी गई चेतावनी, 10 इंजीनियर निलंबित

Advertisement
First Published - April 9, 2009 | 1:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement