facebookmetapixel
Advertisement
SIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेक

‘मप्र में कांग्रेस सरकार ने नहीं की कर्जमाफी’

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:21 AM IST

विधानसभा में कांग्रेस सरकार द्वारा कर्जमाफी की बात स्वीकार करने के बाद मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार अब इस बात से पलट गई है। बुधवार को मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार ने किसान कर्जमाफी नहीं की है और इस मामले में विधानसभा में गलत आंकड़े पेश किए गए थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सिंह ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर गिनेचुने किसानों की 1,000-2,000 रुपये की मामूली रकम माफ की जबकि शुरुआती 10 दिन में 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई थी। सिंह ने कहा कि प्रदेश के 27 लाख किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने के लिए 50,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता थी जबकि सरकार ने बजट में केवल 5,000 करोड़ रुपये का ही प्रावधान किया था और वह पैसा भी पूरा नहीं दिया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा कि कर्ज माफी के मामले में विधानसभा में गलत जानकारी पेश की गई है और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रदेश की भाजपा सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने विधानसभा में एक लिखित उत्तर में कहा था कि कांग्रेस सरकार ने दो चरणों में 27 लाख किसानों की 11,600 करोड़ रुपये की कर्ज माफी की है।

Advertisement
First Published - September 24, 2020 | 1:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement