facebookmetapixel
Advertisement
Repo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेट

ब्रोकरों ने KYC वैलिडेशन के लिए सेबी से 3 महीने का समय मांगा

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 11:43 PM IST
SEBI

ब्रोकरों ने नो यॉर क्लाइंट (KYC) रिकॉर्ड के प्रमाणन (validation) के लिए बाजार नियामक सेबी से तीन महीने का समय मांगा है।

सेबी को भेजे पत्र में, भारत में राष्ट्रीय एक्सचेंज सदस्यों के गठन (ANMI) ने उसके सदस्यों द्वारा जताई गई कई चिंताओं का जिक्र किया है। इन चिंताओं और समस्याओं से निर्धारित समय-सीमा में प्रमाणन प्रक्रिया पूरा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

सेबी के सर्कुलर में KYC पंजीकरण एजेंसियों (KRA) को ग्राहकों के KYC सत्यापन के लिए 180 दिन का समय दिया गया था, जो 30 अप्रैल को समाप्त हो गया है।

हालांकि ANMI ने अपने पत्र में दावा किया है कि KRA द्वारा अपने कई सदस्यों को कई जरूरी आंकड़े 29 अप्रैल, 2023 तक मुहैया करा दिए गए थे, लेकिन प्रमाणन प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला है।

इसके अलावा, यह आंकड़ा गैर-कामकाजी दिन साझा किया गया था, जिससे जल्दबाजी में काम करने की बाध्यता बढ़ी और त्रुटियां होने की आशंका भी बढ़ गई।

Also read: अप्रैल में म्युचुअल फंडों ने पिटे हुए शेयरों पर लगाया दांव, Nykaa, Zomato में निवेश 1,100 करोड़ के पार

इसके अलावा सिर्फ एक KRA एजेंसी के साथ पंजीकृत बिचौलियों के लिए स्पष्ट मार्गदर्शन का अभाव देखा गया। ANMI ने कहा है कि KYC प्रमाणन से जुड़ी KRA चाहती हैं ​कि बिचौलिये या मध्यस्थों को अलग अलग केआरए एजेंसी और उनके ग्राहक आंकड़े मिलें।

इसके अलावा, सिर्फ दो केआरए CVL और NDML ने वैलिडेशन लिंक के जरिये जानकारियां साझा की हैं, जिससे कैम्स, कार्वी और डोटेक्स के साथ पंजीकृत ग्राहकों के लिए प्रक्रियाओं के संबंध में अनि​श्चितता पैदा हो गई है।

Also read: आंशिक स्वामित्व के प्रस्ताव पर चढ़े रियल्टी शेयर

मंगलवार को नियामक के साथ बैठक में ANMI ने अपने ग्राहकों के बैंक खातों से जुड़ी समस्याओं को भी उठाया।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 7:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement