facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: HCL Tech से Adani तक, आज इन 9 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरस्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश

आंशिक स्वामित्व के प्रस्ताव पर चढ़े रियल्टी शेयर

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 9:24 PM IST
BSE Sensex

बीएसई रियल्टी इंडेक्स में सोमवार को सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में सबसे ज्यादा 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इन शेयरों को देश में रियल एस्टेट में आंशिक स्वामित्व को औपचारिक रूप देने के प्रस्ताव से दम मिला।

बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को एक चर्चा पत्र जारी किया है, जो रियल एस्टेट में आंशिक स्वामित्व की पेशकश करने वाले ​ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को विनियमित करने के लिए है। यह मॉडल अमेरिका व यूएई जैसे देशों में पहले से ही लोकप्रिय है।

बाजार नियामक ने कहा है कि रियल एस्टेट परिसंपत्तियों में आंशिक स्वामित्व का प्रस्ताव सेबी (रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) नियमन के तहत छोटे रीट्स (एमएसएम – माइक्रो, स्मॉल, मीडियम) को लाने के लिए है। यह मॉडल निवेशकों को किसी रियल एस्टेट परिसंपत्तियों मसलन भवन या कार्यालय परिसंपत्ति में छोटा हिस्सा हासिल करने की इजाजत देगा, जिसमें वेयरहाउस, शॉपिंग सेंटर, कॉन्फ्रेंस सेंटर भी शामिल हो सकते हैं।

शोभा डेवलपर्स में सबसे ज्यादा 11.5 फीसदी की तेजी आई। जिसके बाद डीएलएफ व महिंद्रा लाइफस्पेस भी 7-7 फीसदी से ज्यादा चढ़े। विश्लेषकों ने कहा, अगर इस प्रस्ताव को लागू किया गया तो देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी क्योंकि यह रियल्टी डेवलपर्स को 25 करोड़ रुपये की छोटी रकम वाली परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण की इजाजत देगा।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 9:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement