facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

मनरेगा बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे मजदूर, 19 दिसंबर से आंदोलन

सिविल सोसाइटी समूहों ने नए वीबी-जी राम जी विधेयक को वापस लेने और मनरेगा जारी रखने की मांग की

Last Updated- December 18, 2025 | 8:23 AM IST
MGNREGA

मनरेगा संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सिविल सोसाइटी ग्रुप 19 दिसंबर से एक देशव्यापी विरोध शुरू करने की योजना बना रहा है। इसमें नए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार ऐंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) या वीबी- जी राम जी विधेयक को खत्म करने और मौजूदा मनरेगा को जारी रखने की मांग की जाएगी।

समूह सभी राज्यों की राजधानियों, जिला मुख्यालयों, ब्लॉक कार्यालयों और पंचायतों में कृषि और ग्रामीण श्रमिकों को जुटाने और नए मसौदे को खत्म करने की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करने की योजना बना रहे हैं। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) के पूर्व सदस्य और अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने आज एक प्रेस कान्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, ‘अगर कोई एक अधिनियम था, जिसने वास्तव में भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाया, तो वह मनरेगा था। इसे रद्द करके एक नई केंद्र प्रायोजित योजना से बदलने का मतलब होगा कि सभी शक्तियां केंद्र सरकार के हाथों में होंगी और केंद्र का कोई दायित्व भी नहीं होगा।’

इस बीच ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष सप्तगिरी शंकर उलाका ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर वीबी-जी राम जी विधेयक को विस्तृत जांच के लिए संबंधित स्थायी समिति को भेजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘इन प्रावधानों के विशेष रूप से ग्रामीण, जनजातीय और आर्थिक रूप से कमजोर आबादी पर असर को देखते हुए मेरी राय है कि कानून की जांच संसद की स्थायी समिति को करनी चाहिए।’

इस बीच ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधेयक पर बहस शुरू करते हुए जोर देकर कहा कि वीबी जी राम जी न केवल रोजगार सुनिश्चित करेगा । विपक्ष की ओर से बहस शुरू करते हुए कांग्रेस के जय प्रकाश ने खेद व्यक्त किया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम विधेयक से हटा दिया गया, जो ‘सबसे बड़ा अपराध’ था।

First Published - December 18, 2025 | 8:23 AM IST

संबंधित पोस्ट