facebookmetapixel
Advertisement
खरीफ बोआई और सरकारी योजनाओं का असर, जुलाई में दर्ज हुई सबसे बड़ी ट्रैक्टर बिक्रीनीट 2027 से होगा डिजिटल, परीक्षा सुरक्षित होगी लेकिन क्या गरीब छात्रों को मिलेगा बराबरी का मौकाभारत की विनिर्माण रणनीति में बड़ी खामी, औद्योगिक आधार मजबूत करना बहुत जरूरीVi Capex Plan: वोडाफोन-आइडिया ने दिया ₹9,000 करोड़ का ऑर्डर, नोकिया और एरिक्सन के साथ मिलकर करेगी विस्तारEditorial: पंचाट सुधार विधेयक 2026 पास, न्यायाधिकरणों में नियुक्तियों का बदलेगा तरीकाQ1 Results: जाइडस, MRF और सीमेंस के मुनाफे पर लागत की मार, मणप्पुरम और कल्पतरु का शानदार प्रदर्शनट्रंप टावर्स की भारतीय पार्टनर ट्राइबेका की 2028 तक IPO लाने की योजना, हैदराबाद में नया प्रोजेक्ट शुरूकमोडिटी मार्केट में विदेशी निवेशकों की बढ़ेगी एंट्री! SEBI ने गैर-कृषि डेरिवेटिव्स के लिए जारी किया नया प्रस्तावजुलाई में 15% घटा इक्विटी फंड निवेश, पर स्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में बना ऑल-टाइम रिकॉर्ड₹25.8 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ देश में सबसे अमीर हैं अंबानी, बिड़ला परिवार दूसरे स्थान पर

यूपी में भी बनेंगी ब्रह्मोस मिसाइल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:38 AM IST

उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे रक्षा गलियारे में अब ब्रह्मोस मिसाइल भी बनेंगी। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बुंदेलखंड से लेकर अलीगढ़ तक बन रहे रक्षा गलियारे में लखनऊ में बनाई जाएंगी। प्रदेश सरकार ब्रह्मोस के नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल के उत्पादन के लिए लगभग 200 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगी। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ब्रह्मोस एरोस्पेस के मुख्य कार्याधिकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक डॉ सुधीर कुमार मिश्रा ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ब्रह्मोस परियोजना की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी। 
 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत लखनऊ में ब्रह्मोस के नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल के उत्पादन की योजना है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये की धनराशि का निवेश किया जाएगा। जमीन उपलब्ध होने के बाद तीन महीने के अंदर सिविल निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना के जरिये लगभग 500 इंजीनियरों व तकनीशियनों को प्रत्यक्ष रूप से और 5,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। ब्रह्मोस के नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल के उत्पादन की योजना के लिए एंसिलरी यूनिट्स भी स्थापित होंगी। इनके जरिये भी लगभग 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस परियोजना के लिए लखनऊ में आवश्यक भूमि सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। 
 
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को डीआरडीओ, भारत सरकार तथा एनपीओएम, रूस सरकार के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एरोस्पेस द्वारा विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में भारतीय थल, जल एवं वायु सेना में इसका उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण होने से उत्तर प्रदेश देश का एरोस्पेस और डिफेंस हब बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा और विनिर्माण क्षेत्र में लखनऊ वैश्विक मानचित्र पर स्थापित होगा। इस परियोजना से डिफेंस कॉरिडोर को गति मिलेगी। ब्रह्मोस मिसाइल के विभिन्न सिस्टम तथा सब-सिस्टम के निर्माण से जुड़ी 200 से अधिक औद्योगिक इकाइयां भी परियोजना के निकट अपनी उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लिए आगे आएंगी।

Advertisement
First Published - August 24, 2021 | 8:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement