facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

गोवा में भी भाजपा का रास्ता साफ

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:49 PM IST

गोवा में दल-बदल रोकने के लिए कांग्रेस द्वारा रिजॉट्र्स में उम्मीदवारों को अलग से रखने की कोशिश करने और अन्य सुरक्षा उपाय निरर्थक साबित हुए क्योंकि विधानसभा चुनाव नतीजों ने भाजपा के पक्ष में एक स्पष्ट फैसला दिया। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली। भाजपा को अपने दम पर 20 सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस 11 के पार नहीं जा सकी।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं गोवा के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमने 22 सीटों के लिए कहा था लेकिन हम उससे बस थोड़ा कम हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहते हैं। इसका श्रेय उन सभी नेताओं को भी जाता है जो यहां आए थे।’ सावंत के फिर से मुख्यमंत्री बनने की संभावना है।
सावंत ने कहा, ‘हम यहां 10 साल से हैं। कई लोगों ने कहा कि सत्ता विरोधी रुझान है लेकिन हमें विश्वास था कि हम विकास समर्थक कार्यों  के बल पर जीतेंगे। बिना किसी गठबंधन के हमें 20 सीटें मिली हैं। वोट हिस्सेदारी 34.3 प्रतिशत है इसलिए हमने अपना आधार भी बढ़ाया है। नरेंद्र मोदी का गोवा में आत्मनिर्भर अभियान वास्तव में पूरा हो गया है। यह जीत नरेंद्र मोदी और उनकी दूरदर्शिता और जेपी नड्डा तथा अन्य लोगों की वजह से है।’ वहीं कांग्रेस नेता और गोवा के पर्यवेक्षक पी चिदंबरम ने कहा, ‘विभिन्न दलों के बीच मतों में विभाजन की वजह से हमारी संख्या उम्मीद के मुकाबले कम हो गई।’

Advertisement
First Published - March 10, 2022 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement