facebookmetapixel
‘राज्य के सभी मतदाताओं को मेरा नमन’, जीत के बाद बोले नीतीश: सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगादिल्ली ट्रैफिक अलर्ट! VVIP मूवमेंट से आज कई मार्गों पर डायवर्जन, पीएम मोदी के भाजपा मुख्यालय जाने की संभावनामहंगे IPO में बढ़ते रिस्क पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी: निवेशक वैल्यूएशन समझकर ही लगाएं पैसाBihar Election Results: प्रशांत किशोर की बड़ी हार! जन सुराज के दावे फेल, रणनीति पर उठे सवालBihar Results: कैसे हर चुनाव में नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक रणनीति को जरूरत के हिसाब से बदला?ED के समन पर पेश नहीं हुए अनिल अंबानी, बढ़ सकती है मुश्किलें! एजेंसी ने नया नोटिस जारी कियाBihar Assembly Elections 2025: NDA की प्रंचड जीत पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- यह सुशासन की जीत हैBihar Assembly Elections 2025: कई सीट के अंतिम नतीजे घोषित, NDA प्रत्याशियों की जीत का सिलसिला जारीBihar Election Result: बिहार में NDA की जोरदार वापसी, किसानों के लिए किए बड़े वादों पर अब सबकी नजरेंकांग्रेस का सूपड़ा साफ! कभी 196 सीटें जीतने वाली पार्टी आज सिर्फ 1 सीट पर आगे, भविष्य पर फिर उठे सवाल

दुर्गा पंडाल में महिषासुर जैसे दिखाए गए बापू, सोशल मीडया पर फूटा लोगों का गुस्सा

Last Updated- December 11, 2022 | 2:20 PM IST

दक्षिण पश्चिम कोलकाता में एक पूजा पंडाल में महिषासुर की प्रतिमा में महात्मा गांधी जैसी झलक दिखने के बाद नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर पूजा का आयोजन करने वाले हिंदू महासभा के नेताओं की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि आयोजक अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने दावा किया कि यह संयोग ही है कि महिषासुर की प्रतिमा गांधीजी से मेल खा रही थी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस दलील से सहमत नहीं हुए। 

 
पुलिस ने प्रतिमा में बदलाव करने को कहा 

 अतनु चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘कोलकाता में दुर्गा पूजा में महात्मा गांधी को असुर के रूप में दिखाने पर हिंदू महासभा के अधिकारियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।’ सोशल मीडिया पर दुर्गा पूजा पंडाल की तस्वीरें सामने आने के बाद कोलकाता पुलिस ने महासभा से प्रतिमा में बदलाव करने को कहा। पुलिस ने इसे ट्विटर पर साझा करने वाले पत्रकार इंद्रदीप भट्टाचार्य से भी हटाने को कहा क्योंकि इससे त्योहारों के दौरान तनाव फैल सकता है। 
 
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

 उज्जैनी नामक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘हिंदू महासभा ने कोलकाता पुलिस के अनुरोध पर प्रतिमा बदलने और उस पर मूंछ और बाल लगाने का दावा किया है। कोलकाता पुलिस ने क्या आसान उपाय खोजा है।’ पहले प्रतिमा के सिर पर बाल नहीं थे और उसे सफेद धोती के साथ गोल फ्रेम वाला चश्मा पहनाया गया था।

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि यह स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित करने का प्रयास है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह संयोग नहीं है। यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को अपमानित करने के लिए चल रहे मौजूदा विमर्श के अनुरूप जानबूझकर किया गया प्रयास है।’

 
अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने दी सफाई

 अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी ने कहा कि संगठन किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहता था। उन्होंने कहा कि महिषासुर की प्रतिमा में महात्मा गांधी की झलक होना एक संयोग ही था और इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति का चेहरा बदलने को कहा।

 

First Published - October 3, 2022 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट