facebookmetapixel
अमेरिका का सख्त कदम, 13 देशों के लिए $15,000 तक का वीजा बॉन्ड जरूरीवेनेजुएला के तेल उद्योग पर अमेरिका की नजर: ट्रंप बोले- अमेरिकी कंपनियों को मिल सकती है सब्सिडीस्टॉक स्प्लिट का ऐलान: इस रियल्टी कंपनी के शेयर 15 जनवरी से होंगे स्प्लिट, जानें डिटेलStock Market Today: वेनेजुएला संकट के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, जानें कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC से Adani Power तक, आज बाजार में इन स्टॉक्स पर रहेगी नजरमजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्त

अरुंधति सुब्रमण्यम को मिला महाकवि कन्हैया लाल सेठिया कविता पुरस्कार

अरुंधति को प्रशस्ति पत्र के साथ ही एक लाख रूपये का ‘चेक’ पुरस्कार स्वरूप दिया गया।

Last Updated- February 04, 2024 | 9:23 AM IST
Arundhathi Subramaniam
Arundhathi Subramaniam Source: X

लेखिका एवं कवयित्री अरुंधति सुब्रमण्यम को जयपुर साहित्य महोत्सव (जेएलएफ) में ‘महाकवि कन्हैयालाल सेठिया कविता पुरस्कार, 2024’ से सम्मानित किया गया।

संस्कृति और आध्यात्मिकता पर केंद्रित अपनी रचनाओं के लिए पहचान बनाने वाली अरुंधति सुब्रमण्यम को जेएलएफ में शनिवार को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। अरुंधति को प्रशस्ति पत्र के साथ ही एक लाख रूपये का ‘चेक’ पुरस्कार स्वरूप दिया गया।

‘व्हेन गॉड इज ए ट्रैवलर’’ कविता संग्रह की कवयित्री अरुंधति की इस रचना को 2015 में ‘टी.एस. इलियट पुरस्कार’ के लिए ‘शार्ट लिस्ट’ किया गया था और इसी कविता संग्रह के लिए उन्हें 2020 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।

कवि, शिक्षक, समाज सुधारक, पर्यावरणविद और स्वतंत्रता सेनानी कन्हैया लाल सेठिया के सम्मान में यह पुरस्कार महाकवि कन्हैयालाल सेठिया फाउंडेशन द्वारा जेएलएफ के सहयोग से प्रदान जाता है।

जेएलएफ के निर्णायक मंडल में शामिल नमिता गोखले, संजोय रॉय, जयप्रकाश सेठिया और सिद्धार्थ सेठिया ने सर्वसम्मति से इस पुरस्कार के लिए पिछले दिनों अरुंधति का चुनाव किया था।

राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध कवि कन्हैयालाल सेठिया ने हिंदी, उर्दू और राजस्थानी भाषा में 42 से अधिक किताबों की रचना की थी। उन्हें 2004 में केंद्र सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ पुरस्कार और 2012 में राजस्थान सरकार द्वारा ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार के लिए चुना गया था।

‘महाकवि कन्हैयालाल सेठिया कविता पुरस्कार’ 2023 में साहित्य अकादमी के पूर्व सचिव के. सच्चिदानंद को और 2022 में मशहूर कवि रंजीत होसकोटे को प्रदान किया गया था।

First Published - February 4, 2024 | 9:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट