facebookmetapixel
Advertisement
त्योहारी मांग की तैयारी में ऑटो कंपनियां, जुलाई में यात्री वाहनों का उत्पादन 26% बढ़ाबैंकों की नकल कर रहे फर्जी ऐप पर शिकंजा, Google से अकाउंट हटाने को कहासेंसेक्स सिर्फ 3 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,252 पर, क्यों थम गई बाजार की रफ्तार?सेंसेक्स में आखिरी मिनटों में हेराफेरी का मामला, SEBI ने कसा शिकंजा! जानिए क्या है पूरा मामला?सरकार का बड़ा ऐलान! लॉन्च की ₹62500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, 5% तक इंसेंटिव भी मिलेगाSAT ने डैनी गायकवाड़ की अपील खारिज की, नए ऑफर का रास्ता खुलालॉन्ग टर्म के लिए करना है फ्लैक्सी कैप फंड में निवेश? क्वांटम म्युचुअल फंड दे रहा मौका, ₹500 से करें शुरुआतगोल्ड ईटीएफ की रफ्तार धीमी पड़ी, जुलाई में निवेश 55% घटा; खरीदें, बेचें या होल्ड करें?इथेनॉल उत्पादन और नीति पर उठ रहे सवाल! क्या चीनी और चावल की बढ़ती कीमतें बनी वजह?लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभव

यूपी : हवाई अड्डों की देखरेख करेगा एएआई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:06 PM IST

उत्तर प्रदेश के पांच छोटे शहरों में बने हवाई अड्डों की देखरेख का काम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) करेगा। प्रदेश सरकार इन हवाई अड्डों के अनुरक्षण पर सालाना 7 करोड़ रुपये खर्च करेगी। अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट और योरपुर (सोनभद्र) के इन हवाई अड्डों का संचालन जल्द शुरू होगा। प्रदेश सरकार का बजट सत्र 23 मई से होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में पांच शहरों के हवाई अड्डों के अनुरक्षण के लिए एएआई से करार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि छोटे हवाई अड्डों के विकास और संचालन के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश सरकार पांच हवाई अड्डों के अनुरक्षण व विकास के लिए एएआई से एमओयू करेगी। अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट व योरपुर (सोनभद्र) हवाई अड्डो के विकास व संचालन के संबंध में एएआई द्वारा अनुबंध पर राज्य सरकार की सहमति दी गई है।
मंत्रिपरिषद की आज की बैठक में कुल 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। एक अन्य प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों की नियुक्ति सीधे राजपत्रित अधिकारी के पदों पर करने पर सहमित दी गई है। प्रस्ताव के मुताबिक 24 राजपत्रित पदों पर प्रदेश के 9 विभागों में खिलाडियों की सीधी नियुक्ति की जाएगी। ओलिंपिक, एशियन गेम्स, पैरा ओलिंपिक्स और कॉमन वेल्थ गेम्स के पदक विजेता खिलाडिय़ों को यह अवसर मिलेगा।
मंत्रिपरिषद ने सर्वाेच्च न्यायालय में अपर महाधिवक्ता रहे अजय मिश्रा को प्रदेश का नया महाधिवता बनाया है। पूर्व में महाधिवक्ता रहे राघवेंद्र सिंह ने नई सरकार के गठन के बाद पद छोड़ दिया था। इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने भातखंडे संगीत महाविद्यालय का नाम बदल कर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय कर दिया है। इसे अब पूर्ण विश्वविद्यालय का दर्जा दे दिया है। प्रदेश में संगीत व कला के अन्य महाविद्यालय अब इससे संबद्ध होंगे।

Advertisement
First Published - May 10, 2022 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement