facebookmetapixel
Advertisement
Summer crop sowing: ग्रीष्मकालीन फसलों की बोआई करीब 5% घटी, दलहन और धान में दिखी बढ़तबैंकिंग नियमों में बड़ा बदलाव? जल्दी अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर व अब प्रीपेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज!Stock Market Crash: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, क्या है वजह?1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम!पराली से बनेगी सड़क: CSIR की बायो-बिटुमेन तकनीक से दोहरा फायदा; किसानों को दाम, सड़कों को दमट्रंप की ईरान को नई धमकी: जल्द सीजफायर नहीं हुआ तो एनर्जी ठिकानों को कर देंगे नेस्तनाबूद Explainer: 1 अप्रैल से बदलेगी आपकी सैलरी व टैक्स की दुनिया — नए वेज कोड और इनकम टैक्स एक्ट की पूरी ABCDFiscal Deficit: केंद्र का राजकोषीय घाटा फरवरी में 2025-26 के लक्ष्य के 80.4% परगिरते बाजार में छिपा ‘गोल्डन चांस’? DSP MF ने बताया कहां घटाएं निवेश, कहां बढ़ाएं एक्सपोजरभारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ ने पकड़ी रफ्तार: फरवरी में IIP 5.2% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त उछाल

आईआरएफसी में बिकेगा 11% हिस्सा!

Advertisement
Last Updated- December 20, 2022 | 11:37 PM IST
Budget 2024- बजट 2024

विनिवेश अभियान के तहत सरकार भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) में अपनी 11 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। हिस्सेदारी की यह बिक्री मौजूदा और अगले वित्त वर्ष के दौरान होगी। रेल मंत्रालय की इस समय भारतीय रेलवे की सार्वजनिक रूप से सूचीबद् वित्तीय इकाई में 86.36 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा 2023-24 (वित्त वर्ष 24) तक हिस्सेदारी घटाकर 75 प्रतिशत करने की है। कंपनी की मौजूदा बाजार पूंजी के मुताबिक केंद्र सरकार संभावित हिस्सेदारी बिक्री से 5,118 करोड़ रुपये जुटाएगी।

बहरहाल प्रस्तावित हिस्सेदारी की बिक्री के ढांचे या संभावित हिस्सेदारी की बिक्री के तहत पेशकश की संख्या के बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं है। पिछले सप्ताह सरकार ने भारतीय रेलवे की टिकट बुक करने वाली इकाई भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर फार सेल (ओएफएस) की पेशकश की थी।

रेलवे की वित्तीय इकाई वर्षों से भारतीय रेलवे का महत्त्वपूर्ण स्तंभ रही है क्योंकि यह बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने का काम करती है। कंपनी ने 2020-21 में रेलवे को 1 लाख करोड़ रुपये और 2021-22 में 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा धन मुहैया कराया है। कंपनी को वित्त वर्ष 2023 में भारतीय रेल को 66,500 करोड़ रुपये सस्ता ऋण मुहैया कराना है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह धनराशि बढ़ सकती है क्योंकि रेल मंत्रालय द्वारा आक्रामक रूप से खर्च किया जा रहा है।

इस वित्त वर्ष में रेलवे के लिए 1.37 लाख करोड़ रुपये बजट का आवंटन किया गया था और भारतीय रेलवे ने अक्टूबर तक इसका 93 प्रतिशत इस्तेमाल कर लिया है। संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र में मंत्रालय की अनुदान के लिए पूरक मांग में इस वित्त वर्ष बजट से 12,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटन की मांग की गई है। आईआरएफसी की स्थापना 1986 में की गई थी, जिससे रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अतिरिक्त बजटीय संसाधनों (ईबीआर) को बढ़ावा दिया जा सके, क्योंकि सरकार द्वारा ज्यादा बजट आवंटन किए जाने से राजकोषीय घाटे पर नकारात्मक असर पड़ता है। पिछले 3 साल में कंपनी के प्रबंधन के तहत संपत्ति 2.66 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 4.15 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

बिजनेस स्टैंडर्ड ने इसके पहले खबर दी थी कि आईआरएफसी ने घरेलू ग्रीन बॉन्ड की पेशकश में भी रुचि दिखाई है, लेकिन वह पहले बाजार में मांग का आकलन करने को इच्छुक है क्योंकि केंद्र सरकार भी दूसरी तिमाही में 16,000 करोड़ रुपये के ग्रीन बॉन्ड जारी करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement