Skip to content
  बुधवार 8 फ़रवरी 2023
Trending
February 8, 2023एमपीसी का जीडीपी वृद्धि अनुमान सरकार से ज्यादाFebruary 8, 2023‘लंबित मामले निपटाएं इरडा और बीमा कंपनियां’February 8, 2023पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग ने जुटाए 10 करोड़ डॉलरFebruary 8, 2023आरबीआई की रिटेल डिजिटल करेंसी में अब तक 7 लाख से ज्यादा लेनदेनFebruary 8, 2023बॉन्ड यील्ड में सख्ती, नीतिगत मोर्चे पर आरबीआई से नहीं मिले संकेतFebruary 8, 2023Airtel 5G: 150 शहरों में 5जी का विस्तार करेगी एयरटेलFebruary 8, 2023अदाणी के शेयरों में रही बढ़त, 10 में से सात शेयर बढ़त के साथ बंद हुएFebruary 8, 2023​स्थिर नकदी प्रवाह से अदाणी समूह को मिलेगी मदद, रेटिंग फर्मों ने जताया अनुमानFebruary 8, 2023अदाणी विवाद के बीच आरबीआई गवर्नर ने कहा, बैंक बुनियादी मजबूती के आधार पर देते हैं कर्जFebruary 8, 2023अंतरराष्ट्रीय परिचालन से इंडिगो को मिल रही ताकत, दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट करीब 1,000 प्रतिशत बढ़ा
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  चिर-परिचित समस्या
लेख

चिर-परिचित समस्या

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —September 20, 2022 10:26 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

धान की कटाई का मौसम लगभग आ ही गया है और लगता नहीं कि उत्तर भारत के चावल उगाने वाले राज्यों में से किसी के पास भी किसानों को फसल-अवशेष यानी पराली जलाने से रोकने का कोई उपाय है। हर वर्ष अक्टूबर-नवंबर में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र इसी पराली को जलाए जाने के कारण वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझता है।
फसलों के अवशेष जलाने से बड़े पैमाने पर धुआं और जहरीली गैस निकलती हैं जिससे आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ समेत कई गंभीर बीमारियां पैदा होती हैं। दिल्ली और पंजाब सरकारों ने पेशकश की थी कि वे धान के खेतों में भारतीय कृ​षि अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित सूक्ष्मजीव आधारित अपघटक का छिड़काव करेंगी लेकिन किसानों ने इसे अव्यावहारिक बताते हुए ठुकरा दिया। दरअसल इस प्रक्रिया में फसल अवशेष को अपघटित होने में 20 से 25 दिन का वक्त लगता है और किसान अगली फसल की बोआई के लिए इतनी लंबी प्रतीक्षा नहीं कर सकते।
फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी का इस्तेमाल एक व्यावहारिक हल प्रतीत होता है लेकिन इसमें अतिरिक्त व्यय होने के कारण बिना आ​​र्थिक सहायता के किसान इसे उचित नहीं पाते। अ​धिकांश राज्यों में उन्हें आ​र्थिक सहायता नहीं मिलती।

अब कई तरह की मशीन भी आती हैं जो कम समय में धानी खूंटियों का प्रबंधन  करके अगली फसल की बोआई समय पर होना सुनि​श्चित करती हैं। किसानों द्वारा अपने खेत में पराली जलाने की मुख्य वजह भी यही है कि वे समय पर खेत तैयार चाहते हैं। हैप्पी सीडर और सुपर सीडर जैसे उपकरण अब बिना पुरानी फसल के अवशेष को खेतों से निकाले ही नई फसल की बोआई कर देते हैं। कुछ बड़ी मशीनें ऐसी भी हैं जो धान की कटाई करती हैं, उसके डंठल को टुकड़ों में तोड़ती हैं और उसे जमीन पर बिखेर देती हैं अथवा उसे एकबारगी बंडल में बांध देती हैं।
परंतु ये मशीनें बहुत महंगी पड़ती हैं और आम किसान इन्हें नहीं खरीद सकते। राज्य सरकार सहकारी समितियों तथा अन्य सेवा प्रदाताओं द्वारा इन मशीनों की खरीद पर सब्सिडी देती है लेकिन अज्ञात वजहों से वह किसानों को इनके इस्तेमाल के शुल्क में कोई वित्तीय मदद नहीं देती है।

हरियाणा इकलौता राज्य है जो किसानों को इस उद्देश्य से 2,500 रुपये प्रति एकड़ की रा​शि का भुगतान करता है लेकिन यह रा​शि भी वास्तविक लागत की तुलना में बहुत कम है। उनके लिए खेतों को नई बोआई के लिए तैयार करने का सबसे सरल और सस्ता तरीका है फसल अवशेषों को आग के हवाले कर देना। ऐसे में यह स्पष्ट है कि फसल अवशेषों को जलाना एक आ​​र्थिक मसला है जिसके लिए आ​र्थिक हल की आवश्यकता है। गेहूं के डंठल जहां पशुओं के लिए चारे के रूप में इस्तेमाल होते हैं और बाजार में अच्छी कीमत पर बिकते हैं, वहीं धान के अवशेष पशुओं के खाने में इस्तेमाल नहीं होते है क्योंकि इनमें एक सख्त रेतीला पदार्थ होता है।
यही वजह है कि इनकी कीमत भी अ​धिक नहीं होती। जब तक चावल के डंठल को आ​र्थिक दृ​ष्टि से उपयुक्त नहीं बनाया जाएगा तब तक किसानों को इस बात के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जा सकेगा कि वे इसे पर्यावरण की दृ​ष्टि से सुर​क्षित ढंग से निपटाने में पैसे खर्च करें।

अच्छी बात यह है कि फसल अवशेषों के संभावित लाभकारी उपयोगों की कोई कमी नहीं है। इनकी मदद से वि​भिन्न प्रकार के कागज तथा बोर्ड बनाए जा सकते हैं, ताप बिजली घरों में इनसे बने उत्पाद कोयले की जगह ले सकते हैं या फिर इन्हें पेट्रोल के साथ मिलाकर जैव ईंधन में तब्दील किया जा सकता है।
हरियाणा पहले ही पानीपत में जी2 एथनॉल संयंत्र लगा चुका है जो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रिफाइनरी के करीब है। इसकी मदद से धान तथा अन्य कृ​षि अवशेषों से अल्कोहल तैयार किया जाता है। ऐसे में फसल अवशेष जलाने की समस्या का एक टिकाऊ हल यह भी है कि ऐसे आ​र्थिक उपायों की मदद से इस बायोमास के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर इसे किसानों के लिए आय का जरिया बना दिया जाए। ऐसे में पानीपत के आसपास के इलाकों की तरह खेतों से फसल अवशेष जुटाकर उन्हें अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाने की आपूर्ति श्रृंखला भी तैयार हो जाएगी। 

कटाईचावलधानपराली
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

Budget 2023 : एग्रीकल्चर सेक्टर को समर्थन

February 7, 2023 11:10 PM IST0
आज का अखबार

लोकसभा चुनाव की चुनौतियों के लिए कांग्रेस की तैयारी

February 7, 2023 10:35 PM IST0
अर्थव्यवस्था

G20 : वैश्वीकरण का गुरु बनकर राह दिखाए भारत

February 7, 2023 10:26 PM IST0
लेख

एक और इजाफा

February 6, 2023 9:44 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

भारत ने बचाव उपकरण, राहत सामग्री, मेडिकल दल के साथ चार विमान तुर्किये भेजे

February 8, 2023 10:05 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

भारत में मुनाफे की दर दुनिया में सबसे बेहतरः PM मोदी

February 7, 2023 8:33 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

IPEF पर बातचीत का शुरू होगा दूसरा दौर

February 7, 2023 8:30 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Turkey- Syria Earthquake : तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप में मौत का आंकड़ा 5 हजार के पार

February 7, 2023 2:31 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Adani Group की बिजली आपूर्ति क्षमता पर संदेह नहींः बांग्लादेश

February 7, 2023 12:10 PM IST0
अन्य समाचार

सरकार ने गतिरोध खत्म करने के लिए प्रयास नहीं किया, डरी हुई है : कांग्रेस

February 7, 2023 10:45 AM IST0

Trending Topics


  • Rupee vs Dollar
  • Stock Market Update
  • RBI Repo Rate
  • Delhi Excise Policy Case
  • Stocks To Watch
  • Budget 2023 | Agriculture Sector
  • Old vs New Tax Regime
  • ONGC

सबकी नजर


एमपीसी का जीडीपी वृद्धि अनुमान सरकार से ज्यादा

February 8, 2023 11:00 PM IST

‘लंबित मामले निपटाएं इरडा और बीमा कंपनियां’

February 8, 2023 10:57 PM IST

पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग ने जुटाए 10 करोड़ डॉलर

February 8, 2023 10:52 PM IST

आरबीआई की रिटेल डिजिटल करेंसी में अब तक 7 लाख से ज्यादा लेनदेन

February 8, 2023 10:47 PM IST

बॉन्ड यील्ड में सख्ती, नीतिगत मोर्चे पर आरबीआई से नहीं मिले संकेत

February 8, 2023 10:12 PM IST

Latest News


  • एमपीसी का जीडीपी वृद्धि अनुमान सरकार से ज्यादा
    by इंदिवजल धस्माना
    February 8, 2023
  • ‘लंबित मामले निपटाएं इरडा और बीमा कंपनियां’
    by प्रतिज्ञा यादव
    February 8, 2023
  • पोलारिस स्मार्ट मीटरिंग ने जुटाए 10 करोड़ डॉलर
    by आर्यमान गुप्ता
    February 8, 2023
  • आरबीआई की रिटेल डिजिटल करेंसी में अब तक 7 लाख से ज्यादा लेनदेन
    by सुब्रत पांडा
    February 8, 2023
  • बॉन्ड यील्ड में सख्ती, नीतिगत मोर्चे पर आरबीआई से नहीं मिले संकेत
    by भास्कर दत्ता
    February 8, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60663.79 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60664
3780.63%
निफ्टी60664
3780%
सीएनएक्स 50015028
1260.85%
रुपया-डॉलर82.64
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.2158.6519.76
One 97677.6014.99
Zomato Ltd54.259.49
Symphony1047.308.47
Adani Ports599.458.34
PB Fintech.481.656.76
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.2164.2520.04
One 97675.9514.84
Zomato Ltd54.3010.03
Symphony1047.858.56
Adani Ports599.258.33
PB Fintech.481.756.70
आगे पढ़े  

# TRENDING

Rupee vs DollarStock Market UpdateRBI Repo RateDelhi Excise Policy CaseStocks To WatchBudget 2023 | Agriculture SectorOld vs New Tax RegimeONGC
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us