Sovereign Gold Bond on discount: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) की कोई भी सीरीज पिछले साल फरवरी के बाद जारी नहीं की गई है। मौजूदा फॉर्म में इसके आगे भी जारी होने की संभावना नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप इस बॉन्ड को खरीद नहीं सकते। वैसे निवेशक जिनके पास डीमैट अकाउंट है वे इसे सेकेंडरी मार्केट यानी स्टॉक एक्सचेंज (BSE/NSE) पर अभी भी खरीद सकते हैं।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में न सिर्फ इस समय बेहतर ट्रेडिंग वॉल्यूम देखने को मिल रहा है बल्कि स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ये प्रीमियम से डिस्काउंट में लौट आए हैं।
एनएसई (NSE) से प्राप्त ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 60 किस्त ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें सबसे ज्यादा डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम सोमवार (24 मार्च) को 65वें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड यानी वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी सीरीज (SGBSEP31II) में देखा गया। यह बॉन्ड आज कारोबार की समाप्ति पर मार्केट प्राइस (8,784 रुपये) के मुकाबले 54 रुपये डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा था। गोल्ड बॉन्ड के इश्यू और रिडेम्प्शन प्राइस के निर्धारण में आईबीजेए की ओर से जारी सोने की कीमतों को ही आधार बनाया जाता है। आईबीजेए (IBJA) के अनुसार सोमवार (24 मार्च 2025) को बेंचमार्क 24 कैरेट गोल्ड (999) का भाव शुरुआती कारोबार में 8,772 रुपये प्रति 1 ग्राम दर्ज किया गया।
NSE में आज कुल 19,523 यूनिट यानी ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ट्रेड हुआ जबकि आम तौर पर यह 10 हजार यूनिट के आस पास होता है।
अब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की उन किस्तों पर डिस्काउंट/प्रीमियम का जायजा लेते हैं जहां ट्रेडिंग वॉल्यूम आज शानदार रहा ।
| SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP on NSE | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2023-24, Series II |
Rs 5,923 | 3,464 units | Rs 8,730.10 | Rs 8,784
|
Rs -53.9 |
Source: RBI, NSE, IBJA
| SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2023-24, Series IV
|
Rs 6,263 | 2,039 units | Rs 8,890 | Rs 8,784 | Rs +106 |
Source: RBI, NSE, IBJA
| SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2021-22, Series II
|
Rs 5,334 | 1,962 units | Rs 8,650 | Rs 8,784 | Rs -134 |
Source: RBI, NSE, IBJA
| SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2023-24, Series III
|
Rs 6,199 | 1,550 units | Rs 8,740 | Rs 8,784 | Rs -44 |
Source: RBI, NSE, IBJA
| SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2020-21, Series IX
|
Rs 5,000 | 1,100 units | Rs 8,620 | Rs 8,784 | Rs -164 |
Source: RBI, NSE, IBJA
| SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2023-24, Series I
|
Rs 5,926 | 879 units | Rs 8,721.25 | Rs 8,784 | Rs -62.75 |
Source: RBI, NSE, IBJA
| SGB Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2021-22, Series I
|
Rs 4,777 | 767 units | Rs 8,619 | Rs 8,784 | Rs -165 |
Source: RBI, NSE, IBJA
| Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2020-21, Series III
|
Rs 4,677 | 617 units | Rs 8,610 | Rs 8,784 | Rs -174 |
Source: RBI, NSE, IBJA
| Tranche | Issue price | Daily volume | LTP | Market price as per IBJA | Discount/premium |
2020-21, Series VI
|
Rs 5,117 | 529 units | Rs 8,672 | Rs 8,784 | Rs -112 |
Source: RBI, NSE, IBJA