facebookmetapixel
Advertisement
परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका

PFRDA ने पेंशन फंड और NPS ट्रस्ट रेगुलेशंस के लिए जारी किए संशोधन

Advertisement

पेंशन फंड की राशि के खुलासे को सहज बनाया गया है। अन्य संशोधनों के अंतर्गत पेंशन फंड के प्रायोजकों की भूमिका को स्पष्ट किया गया है।

Last Updated- February 21, 2024 | 10:04 PM IST
PFRDA raises Ombudsman age limit to 70 years from 65

पेंशन कोष विनियमन व विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने कारोबारी सुगमता व अनुपालन कम करने के लिए नैशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट (एनपीएसटी) विनियमनों और पेंशन फंड विनियमनों में संशोधन की अधिसूचना बुधवार को जारी की।

एनपीएस ट्रस्ट विनियमनों के नवीनतम संशोधन में ट्रस्टी की नियुक्ति, उनकी शर्तों व स्थितियों, ट्रस्टी बोर्ड की बैठकें करने और मुख्य कार्याकारी अधिकारी के उपबंधों को आसान बनाया गया है। इस क्रम में पेंशन कोष विनियमनों को भी आसान बनाया गया है और इसे कंपनियों के अधिनियम, 2013 के अनुरूप बनाया गया है।

पेंशन फंड की राशि के खुलासे को सहज बनाया गया है। अन्य संशोधनों के अंतर्गत पेंशन फंड के प्रायोजकों की भूमिका को स्पष्ट किया गया है। इस क्रम में नाम की धारा में पेंशन फंड के नाम को शामिल किया गया है।

इस क्रम में हालिया पेंशन फंडों को इन उपबंधों को 12 महीनों के दौरान लागू करना होगा। इन संशोधनों में पेंशन फंड को बोर्ड की अतिरिक्त समितियों जैसे ऑडिट समिति और नामांकन व पारिश्रमिक समिति का गठन करना होगा।

सीएफआरडीए ने एनपीएस ट्रस्ट की स्थापना की है और इस ट्रस्ट का कार्य एनपीएस के तहत संपतियों व कोषों की देखभाल करना होता है।

वित्तीय क्षेत्र के इस नियामक ने बीते महीने अधिसूचना जारी की है कि बैंक और गैर बैंक पीओपी की भूमिका अदा कर ग्राहकों को ऑनबोर्ड कर सकते हैं और उन्हें केवल एक बार ही पंजीकरण कराने की जरूरत होगी। हालांकि पहले उन्हें कई बार पंजीकरण करवाना पड़ता था।

आवेदनों को निपटान की अवधि 60 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दी गई। इस क्रम में बैंक अपनी व्यापक डिजिटल उपस्थिति के साथ केवल एक शाखा से भी संचालन कर सकते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 के बजट में घोषणा की थी कि कारोबारी सुगमता और नियमों के अनुपालन की लागत घटाने के लिए विनियमनों की समीक्षा की जाएगी। इस घोषणा के अनुरूप ही संशोधन कर वित्तीय क्षेत्र को आसान बनाया गया है और अनुपालनों को कम किया गया है।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement