facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

RBI: यूपीआई लेनदेन पर फीस नहीं, डिजिटल धोखाधड़ी रोकने के लिए नया प्लेटफॉर्म

डीपीआईपी का वर्तमान में परीक्षण किया जा रहा है क्योंकि बैंकिंग नियामक का लक्ष्य डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र में धोखाधड़ी वाले लेनदेन को कम करना है

Last Updated- October 01, 2025 | 10:24 PM IST
UPI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने बुधवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। फिलहाल, यूपीआई लेनदेन सभी उपयोगकर्ताओं के लिए मुफ्त है। डिजिटल भुगतान उद्योग बड़े व्यापारियों के साथ किए गए यूपीआई लेनदेन पर एक मामूली मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) की मांग कर रहा है, जिसके तहत उपयोगकर्ताओं को ऐसे भुगतानों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

जून में वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि यूपीआई भुगतानों पर एमडीआर लागू करने की उसकी कोई योजना नहीं है। एमडीआर से तात्पर्य उस शुल्क से है जो व्यापारी किसी लेनदेन के लिए बैंकों या भुगतान प्रसंस्करण कंपनियों को देते हैं।

धोखाधड़ी पर लगाम

इसके अलावा, मल्होत्रा ​​ने कहा कि आरबीआई इनोवेशन हब (आरबीआईएच) डिजिटल पेमेंट्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (डीपीआईपी) विकसित कर रहा है ताकि ऐसे लेनदेन करने से पहले उपयोगकर्ताओं और बैंकों को जोखिम भरे लेनदेन के बारे में सूचित किया जा सके।

डीपीआईपी का वर्तमान में परीक्षण किया जा रहा है क्योंकि बैंकिंग नियामक का लक्ष्य डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र में धोखाधड़ी वाले लेनदेन को कम करना है। इसे उपलब्ध डेटा स्रोतों जैसे कि अवैध गतिविधियों के लिए अपराधियों द्व‍ारा इस्तेमाल किए जाने वाले खाते, दूरसंचार और भौगोलिक क्षेत्रों से जानकारी एकत्र करने के लिए डिजायन किया गया है, जहां से जोखिमपूर्ण लेनदेन सामने आते हैं।

इस डेटा पर एक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) प्रणाली को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो उपयोगकर्ताओं और बैंकों को जोखिमपूर्ण भुगतानों के बारे में सचेत करेगी।

मल्होत्रा ने कहा, हमारा निरंतर प्रयास एक खाते से दूसरे खाते में धोखाधड़ी वाले लेनदेन को रोकना है। हम एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कर रहे हैं, जो अभी परीक्षण के दौर में है और पूरी तरह से लागू नहीं हुए हैं। पूरा होने पर यह हमें सभी आवश्यक जानकारी एकत्र करने और उपयोगकर्ताओं को संभावित जोखिम भरे लेनदेन के बारे में पहले से चेतावनी देने में सक्षम बनाएगा।

First Published - October 1, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट