facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

22 साल की उम्र में अमेरिका से भारत आया, बेंगलुरु में रेस्टोरेंट खोला और अब कंपनी ने एक साल में कमाए ₹196 करोड़

Advertisement

2012 में, अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, बर्ट म्यूलर ने दोस्तों और परिवार से करीब 2 करोड़ रुपये जुटाए और बेंगलुरु में कैलिफोर्निया बुरिटो नाम से पहला रेस्टोरेंट खोला।

Last Updated- May 05, 2025 | 5:53 PM IST
Bert Mueller
फोटो क्रेडिट: Instagram/Bert Mueller

22 साल की उम्र  में अमेरिका से भारत आकर बेंगलुरु में एक छोटा सा रेस्टोरेंट शुरू करने वाले बर्ट म्यूलर आज देशभर में 103 रेस्टोरेंट्स की चेन के मालिक हैं। उनकी कंपनी, कैलिफोर्निया बुरिटो ने पिछले साल 196 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत को अब अपना घर मानने वाले म्यूलर की कहानी प्रेरणा से भरी है, जिसमें हिम्मत, मेहनत और एक अनोखे आइडिया ने उन्हें कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचाया।

जयपुर से शुरू हुआ भारत का प्यार

न्यूज वेबसाइट CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, सब कुछ साल 2010 में शुरू हुआ, जब म्यूलर एक स्टडी प्रोग्राम के तहत भारत आए थे। जयपुर में एक स्थानीय परिवार के साथ रहते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति और खाने से प्यार हो गया। एक दिन, जब उनके साथ आए एक दोस्त ने मैक्सिकन खाना उस परिवार को खिलाया, तो म्यूलर ने देखा कि सभी ने इसे बड़े चाव से खाया। वहीं, जब उन्होंने अपना अमेरिकी खाना शेयर किया, तो वह परिवार को ज्यादा पसंद नहीं आया। यहीं से म्यूलर के दिमाग में ख्याल आया कि क्यों न भारत में मैक्सिकन स्टाइल का खाना पेश किया जाए।

Also Read: क्या वैश्विक मंदी आने वाली है? Rich Dad Poor Dad के लेखक ने दुनिया को चेताया, बचने की सलाह भी दी

2012 में, अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, म्यूलर ने दोस्तों और परिवार से करीब 2 करोड़ रुपये जुटाए और बेंगलुरु में कैलिफोर्निया बुरिटो नाम से पहला रेस्टोरेंट खोला। उन्होंने बेंगलुरु को इसलिए चुना क्योंकि यह एक आईटी हब था, जहां कई लोग अमेरिका की यात्रा कर चुके थे और वहां के खाने से वाकिफ थे। पहले ही साल में रेस्टोरेंट ने करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे म्यूलर को चेन्नई, हैदराबाद और दिल्ली जैसे शहरों में नई शाखाएं खोलने का हौसला मिला।

कई चुनौतियां आई सामने 

म्यूलर की राह आसान नहीं थी। शुरुआत में उन्होंने जिस शख्स को अपने बिजनेस को संभालने के लिए रखा था, वह धोखेबाज निकला। CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने न सिर्फ कंपनी को ठगा, बल्कि कैलिफोर्निया बुरिटो जैसा ही एक रेस्टोरेंट शुरू करने की कोशिश की, जो बाद में फ्लॉप हो गया। इस घटना ने म्यूलर को झकझोरा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज उनकी कंपनी न सिर्फ मैक्सिकन स्टाइल के बुरिटो और टैको परोस रही है, बल्कि अपने कच्चे माल को खुद उगाने की दिशा में भी काम कर रही है।

म्यूलर ने कहा, “भारत मेरा घर है। मैं यहां से कहीं नहीं जाना चाहता।” उनकी ये बात उनकी मेहनत और भारत के प्रति उनके प्यार को दिखाती है। आज कैलिफोर्निया बुरिटो न सिर्फ खाने के शौकीनों की पसंद है, बल्कि एक ऐसे सपने की मिसाल है, जो हिम्मत और लगन से सच हुआ। 

Advertisement
First Published - May 5, 2025 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement