facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

DA Hike: यूपी में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA 55% हुआ, ₹18,000 बेसिक पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

DA Hike: नई दर के अनुसार DA का भुगतान अप्रैल महीने के वेतन के साथ मई 2025 में किया जाएगा।

Last Updated- April 11, 2025 | 2:14 PM IST
DA Hike

DA Hike: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब राज्य कर्मचारियों को उनके मूल वेतन पर 55 प्रतिशत की दर से DA मिलेगा, जो पहले 53 प्रतिशत था। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। यह निर्णय सिर्फ सरकारी कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सहायता प्राप्त शैक्षणिक व तकनीकी संस्थानों के नियमित व पूर्णकालिक कर्मचारियों, नगरीय निकायों के कर्मचारियों, एड-हॉक कर्मचारियों और UGC स्केल पर वेतन पाने वाले कर्मियों पर भी लागू होगा। इससे करीब 16 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

नई दर के अनुसार DA का भुगतान अप्रैल महीने के वेतन के साथ मई 2025 में किया जाएगा। साथ ही जनवरी से अप्रैल तक के एरियर की राशि भी मई में दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे राज्य सरकार पर मई में करीब ₹107 करोड़ और एरियर भुगतान में ₹193 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

यह भी पढ़ें: पेंशन लेट हुई तो 8% ब्याज के साथ करना होगा पेमेंट, RBI ने बैंकों को दिये हैं साफ निर्देश

₹18,000 बेसिक पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 53% से बढ़ाकर 55% कर दिया है। इससे करीब 15 लाख राज्य सरकारी कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹18,000 है, तो अब उसे हर महीने ₹360 ज्यादा मिलेंगे। पहले 53% DA के हिसाब से उसे ₹9,540 का भत्ता मिलता था, लेकिन अब 55% DA के हिसाब से यह बढ़कर ₹9,900 हो गया है।

इसी तरह जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹50,000 है, उन्हें पहले ₹26,500 का DA मिल रहा था। अब यह बढ़कर ₹27,500 हो गया है। यानी ऐसे कर्मचारियों की सैलरी में ₹1,000 की बढ़ोतरी हुई है।

केंद्र ने भी महंगाई भत्ता में की बढ़ोतरी

गौरतलब है कि पिछले महीने केंद्र सरकार ने अपने करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते और राहत में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। उसी के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी यह कदम उठाया है।

सरकारी नियमों के अनुसार, जब भी केंद्र सरकार DA बढ़ाती है, तो राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसका लाभ देती हैं।

क्या होता है महंगाई भत्ता (DA)?

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली वह राशि होती है, जो उन्हें बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए सैलरी में जोड़ी जाती है। इससे उनके जीवनयापन पर महंगाई का असर कम पड़ता है।

महंगाई राहत (DR) क्या होती है?

महंगाई राहत भी महंगाई भत्ते की तरह ही होती है, लेकिन यह रिटायर्ड कर्मचारियों यानी पेंशनर्स को दी जाती है। यानी DA काम कर रहे कर्मचारियों के लिए होता है, जबकि DR पेंशन ले रहे लोगों को मिलता है।

उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा।

First Published - April 11, 2025 | 2:07 PM IST

संबंधित पोस्ट