facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

DA Hike 2025: नए साल में DA 3% बढ़कर 56% होने की उम्मीद, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा!

अगर यह बदलाव लागू होता है, तो नए साल की शुरुआत सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आएगी।

Last Updated- December 10, 2024 | 4:30 PM IST
indian currency

नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जनवरी 2025 में महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ने की संभावना है। मौजूदा दर 53% से बढ़कर 56% तक जा सकती है। इस बढ़ोतरी से लगभग 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। अगर यह बदलाव लागू होता है, तो नए साल की शुरुआत सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आएगी। हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान फरवरी या मार्च में होने की उम्मीद है।

7वें वेतन आयोग के तहत होगी बढ़ोतरी

महंगाई भत्ते में यह वृद्धि 7वें वेतन आयोग के नियमों के तहत की जाएगी। AICPI के आंकड़ों के आधार पर DA में हर 6 महीने में संशोधन किया जाता है। अक्टूबर 2024 तक AICPI का इंडेक्स 144.5 तक पहुंच गया है, जिससे महंगाई भत्ता 55.05% तक पहुंच चुका है। अगले दो महीनों, नवंबर और दिसंबर के आंकड़ों के मुताबिक, यह इंडेक्स 145.3 तक जा सकता है, जिससे जनवरी 2025 में DA 56% तक पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा।

कितना होगा सैलरी में फायदा?

इस 3% की बढ़ोतरी का मतलब है कि कर्मचारियों की सैलरी में सीधा फायदा होगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹16,000 है, तो मौजूदा 53% DA के हिसाब से उन्हें साल भर में ₹8,480 मिलते हैं। जनवरी 2025 से DA 56% होने पर यह राशि ₹8,960 हो जाएगी। यानी हर महीने ₹480 का फायदा होगा। ​​

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

पिछली बार जुलाई 2024 में महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 53% किया गया था। अब जनवरी 2025 में एक और 3% की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

फरवरी या मार्च में होगा ऐलान

हालांकि, जनवरी से यह बदलाव लागू हो जाएगा लेकिन सरकार इसकी घोषणा फरवरी या मार्च 2025 में कर सकती है। नए साल में इस संभावित बढ़ोतरी से कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनका बजट थोड़ा और मजबूत होगा। ऐसे में यह खबर नए साल के लिए एक शानदार शुरुआत साबित हो सकती है!

First Published - December 10, 2024 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट