facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

IFL Enterprises में 12% हिस्सेदारी हासिल करेगा यूनिक ग्लोबल

Advertisement

IFL Enterprises को सिंगापुर की यूनिक ग्लोबल से 2 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक संदर्भ मूल्य पर कंपनी में 12%  रणनीतिक अल्पमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए  LOI प्राप्त हुआ है।

Last Updated- July 22, 2025 | 7:31 PM IST
ifl enterprises

कृषि वस्तुओं के आयात, निर्यात और व्यापार सहित कृषि वस्तु व्यवसाय में संलग्न अहमदाबाद की आईएफएल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक 1 अगस्त, 2025 को होनी है, जिसमें रणनीतिक निवेश मार्ग के माध्यम से 12 फीसदी तक इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए सिंगापुर स्थित यूनिक ग्लोबल मैनेज्ड सर्विसेज लिमिटेड के प्रस्ताव पर विचार और मूल्यांकन किया जाएगा।

आईएफएल एंटरप्राइजेज को सिंगापुर की यूनिक ग्लोबल से 2 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक संदर्भ मूल्य पर कंपनी में 12 फीसदी रणनीतिक अल्पमत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ है। 22 जुलाई 2025 को आईएफएल के शेयरों का वर्तमान मूल्य 0.97 रुपये प्रति शेयर (अपर सर्किट) पर कारोबार कर रहा था और 2 रुपये प्रति शेयर का सांकेतिक मूल्य वर्तमान शेयर मूल्य से 100 फीसदी से अधिक प्रीमियम दर्शाता है।

आईएफएल एंटरप्राइजेज के निदेशक मीत छत्राला ने कहा कि प्रस्ताव वर्तमान में प्रबंधन द्वारा समीक्षाधीन है, आवश्यक विचार-विमर्श तथा आगे की कार्रवाई के लिए इसे कंपनी के निदेशक मंडल के समक्ष रखा जाएगा।  निदेशक मंडल एक अगस्त को सिंगापुर स्थित यूनिक ग्लोबल मैनेज्ड सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड से प्राप्त आशय पत्र की समीक्षा करेगा और संभावित वाणिज्यिक, वित्तीय और नियामकीय प्रभावों का आकलन करेगा। इसके बाद बोर्ड सेबी, फेमा और आरबीआई के नियमों सहित लागू कानूनों के अनुसार लेनदेन की संरचना के लिए आवश्यक उचित परिश्रम, अनुपालन प्रक्रियाओं और चर्चाओं को आरंभ करने के लिए अधिकृत करेगा।  

हाल ही में चार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 11 जुलाई 2025 तक कंपनी में कुल 16.08 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। मिनर्वा वेंचर फंड, नॉटिलस प्राइवेट कैपिटल लिमिटेड, अल महा इन्वेस्टमेंट फंड पीसीसी-ओनिक्स स्ट्रैटेजी, और नोवा ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज फंड पीसीसी -टचस्टोन ने स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार कंपनी में 4.02 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की है।

Also Read | Paytm की जबरदस्त वापसी: घाटे से मुनाफे में पहुंची कंपनी, पहली तिमाही में कमाया ₹122.5 करोड़ का मुनाफा

 

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 7:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement