facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Mutual funds: 58% नए निवेशक सिर्फ इन 5 म्यूचुअल फंड हाउस के साथ! जानें कौन है नंबर 1

FY25 में कुल 5.49 करोड़ नए फोलियो जुड़े, जिनमें से 58% सिर्फ इन 5 कंपनियों ने जोड़े

Last Updated- May 08, 2025 | 7:28 PM IST
Fixed Income Mutual Fund

वित्त वर्ष 2025 (FY25) में म्यूचुअल फंड कंपनियों की तरफ से निवेशकों के नए खातों (folios) की संख्या में ज़बरदस्त बढ़त देखने को मिली। खासकर निप्पॉन इंडिया, HDFC म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल, ICICI प्रूडेंशियल और SBI म्यूचुअल फंड जैसी 5 कंपनियों ने बाकी सभी से ज्यादा नए फोलियो जोड़े। कुल 5.49 करोड़ नए फोलियो जुड़े, जिनमें से 3.16 करोड़ (58%) सिर्फ इन 5 कंपनियों के थे। ये आंकड़े AMFI (एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया) से सामने आए हैं।

बढ़त के पीछे वजह क्या रही?

इन कंपनियों ने इक्विटी फंड्स के अच्छे प्रदर्शन, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और नए फंड लॉन्च (NFO) की बदौलत इतने ज्यादा फोलियो जोड़े। HDFC, निप्पॉन, ICICI और SBI पहले से ही मजबूत ब्रांड और डिस्ट्रीब्यूशन की वजह से आगे रहते हैं, लेकिन इस बार मोतीलाल ओसवाल भी टॉप 5 में शामिल हो गया। इसकी वजह रही इसके इक्विटी फंड्स का शानदार प्रदर्शन और कई नए फंड ऑफर (NFO)। FY25 में मोतीलाल ओसवाल के फोलियो की संख्या तीन गुना बढ़कर 94 लाख तक पहुंच गई।

टॉप 10 में कौन-कौन?

इन 5 के अलावा टाटा म्यूचुअल फंड, क्वांट, कोटक महिंद्रा, आदित्य बिड़ला सन लाइफ और पराग पारेख (PPFAS) म्यूचुअल फंड भी टॉप 10 में शामिल रहे। वित्त वर्ष के अंत में निप्पॉन, ICICI प्रूडेंशियल, HDFC, SBI और एक्सिस म्यूचुअल फंड के पास सबसे ज्यादा एक्टिव निवेश खाते थे।

किन कंपनियों में गिरावट आई?

सिर्फ दो म्यूचुअल फंड कंपनियों — PGIM इंडिया और सुंदरम म्यूचुअल फंड — के खातों में थोड़ी गिरावट आई। इन दोनों के फोलियो में FY25 के दौरान 10 लाख की कमी दर्ज की गई।

मार्च 2025 तक कुल फोलियो (मिलियन में) साल दर साल बढ़त (YoY ग्रोथ)
फंड हाउस मिलियन में  % में
Nippon India 32.5 8.2 34
HDFC 23.3 6.7 40
Motilal Oswal 9.4 6.4 216
ICICI Prudential 25.8 5.9 29
SBI 19.1 4.5 31
Tata 7.9 2.6 48
Quant 8.7 2.4 38
Kotak Mahindra 9.9 2.1 27
Aditya Birla Sun Life 10.6 2.0 23
PPFAS 4.9 1.5 45

First Published - May 8, 2025 | 7:28 PM IST

संबंधित पोस्ट