facebookmetapixel
Advertisement
कैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लानअब ऑनलाइन बुक कर सकेंगे लगेज: रेलवे ने जारी किए नए नियम, जानिए पूरा प्रोसेस और लिमिट

Tata Group के शेयर चढ़े, MCap 31 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

Tata group shares: Tata Sons का MCap 7 से 8 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है और उसकी सूचीबद्धता से समूह के शेयरों की दोबारा रेटिंग होगी।

Last Updated- March 05, 2024 | 9:46 PM IST
Tata Motors

टाटा समूह के अहम शेयरों में मंगलवार को उछाल आई और सभी सूचीबद्ध इकाइयों का कुल बाजार पूंजीकरण 31 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। इस आशावाद के बीच शेयरों में तेजी आई है कि टाटा संस को सूचीबद्ध कराने से बाजार की थाह पाने में मदद मिलेगी और इससे समूह के होल्डिंग का जटिल ढांचा सरल बन जाएगा।

ऑटोमोबाइल कॉरपोरेशन ऑफ गोवा (एसीजी) का शेयर सबसे ज्यादा 14 फीसदी चढ़ा, जिसके बाद टाटा केमिकल्स और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (टीआईसी) में करीब 5-5 फीसदी का इजाफा हुआ। एसीजी और टीआईसी के पास टाटा संस की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी नहीं है।

हालांकि एसीजी की प्रवर्तक टाटा मोटर्स है, जिसके पास टाटा संस की करीब 3 फीसदी हिस्सेदारी है। टीआईसी समूह की होल्डिंग कंपनी है, जिसके पास समूह की कई कंपनियों का हिस्सा है। साथ ही टाटा संस की टीआईसी में सीधे तौर पर 68.5 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा संस को सूचीबद्ध कराने की खबर के बीच टीआईसी का शेयर इस साल दोगुने से भी ज्यादा हो गया है।

स्पार्क पीडब्ल्यूएम की रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा संस का बाजार मूल्यांकन 7 से 8 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है और उसकी सूचीबद्धता से समूह के शेयरों की दोबारा रेटिंग होगी।

स्पार्क पीडब्ल्यूएम के विश्लेषक विदित शाह ने एक नोट में कहा है, आरबीआई ने टाटा संस को पिछले साल अपर लेयर एनबीएफसी के तौर पर वर्गीकृत किया है, जो सितंबर 2025 तक उसे एक्सचेंजों में सूचीबद्ध कराना​ अनिवार्य बनाता है। हमारा मानना है कि इस घटनाक्रम से समूह के होल्डिंग कंपनी का जटिल ढांचा सरलीकृत हो जाएगा और समूह की कुछ सूचीबद्ध होल्डिंग कंपनियों को अपनी मूल कंपनी की हिस्सेदारी बेचने में सक्षम बनाएगा।

हमारा मानना है कि टाटा संस की करीब 80 फीसदी हिस्सेदारी का मुद्रीकरण शायह ही होगा लेकिन पुनर्गठन की प्रक्रिया से दोबारा रेटिंग हो सकती है।

टाटा मोटर्स, टाटा केमिकल्स, टाटा पावर और इंडियन होटल्स के पास टाटा संस की 1 से तीन फीसदी के बीच हिस्सेदारी है। यह मानते हुए कि टाटा संस की बाजार कीमत 7 लाख करोड़ रुपये है, टाटा संस की 3 फीसदी की कीमत टाटा केमिकल्स के लिए करीब 21,000 करोड़ रुपये होगी, जो उसके मौजूदा बाजार पूंजीकरण का करीब 80 फीसदी है।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement