facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

कहीं 75 रुपये प्रति शेयर, तो कहीं 3000% – Tata Group की 5 कंपनियों ने किया बंपर डिविडेंड का ऐलान

टाटा ग्रुप की 5 बड़ी कंपनियों ने किया सबसे बड़ा डिविडेंड ऐलान, शेयरहोल्डर्स को मिला शानदार तोहफा

Last Updated- May 01, 2025 | 9:09 PM IST
TATA

जनवरी से मार्च 2025 की तिमाही यानी Q4 के नतीजों के साथ टाटा ग्रुप की कई कंपनियों ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कुछ कंपनियों ने इतना बड़ा डिविडेंड घोषित किया है, जितना उन्होंने अब तक के इतिहास में कभी नहीं दिया था। इनमें से पांच कंपनियां ऐसी हैं जिन्होंने सबसे ऊंचा डिविडेंड देने की घोषणा की है। आइए जानते हैं इन टॉप 5 कंपनियों के बारे में विस्तार से।

Tata Elxsi ने किया सबसे बड़ा ऐलान

टाटा ग्रुप की टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन से जुड़ी कंपनी Tata Elxsi ने इस बार सबसे ज्यादा डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने अपने Q4 नतीजों के साथ बताया कि वह वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 750% डिविडेंड दे रही है। इसका मतलब है कि जिनके पास कंपनी के शेयर हैं, उन्हें Rs 75 प्रति शेयर (फेस वैल्यू Rs 10) का रिवॉर्ड मिलेगा। यह Tata Elxsi के इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड है। इससे पहले पिछले साल कंपनी ने Rs 70 प्रति शेयर का भुगतान किया था। कंपनी ने अभी तक रिकॉर्ड डेट तय नहीं की है।

TCS ने घोषित किया 3000% डिविडेंड

भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS (Tata Consultancy Services) ने अपने निवेशकों को फिर से निराश नहीं किया। कंपनी ने इस बार 3000% डिविडेंड का ऐलान किया है, जो Re 1 फेस वैल्यू वाले शेयर पर Rs 30 प्रति शेयर बनता है। TCS ने यह भी बताया कि डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 4 जून 2025 होगी और भुगतान 24 जून 2025 को किया जाएगा।

Tata Technologies का डबल रिवॉर्ड

Tata Group की ऑटो और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी Tata Technologies ने इस बार अपने निवेशकों को डबल तोहफा दिया है। कंपनी ने Q4 नतीजों के साथ फाइनल डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड – दोनों का ऐलान किया। बोर्ड ने Rs 8.35 का फाइनल डिविडेंड और Rs 3.35 का एकमुश्त विशेष डिविडेंड घोषित किया है। कुल मिलाकर, कंपनी ने Rs 11.70 प्रति शेयर का रिवॉर्ड देने की सिफारिश की है (फेस वैल्यू Rs 2 के आधार पर)।

Tata Consumer Products से मिला 825% का डिविडेंड

खाद्य और पेय पदार्थ क्षेत्र में काम करने वाली Tata Consumer Products ने भी इस बार निवेशकों को शानदार रिटर्न देने का ऐलान किया है। कंपनी ने FY25 के लिए 825% डिविडेंड घोषित किया है, जो Re 1 फेस वैल्यू पर Rs 8.25 प्रति शेयर के बराबर है। यह डिविडेंड 21 जून 2025 के बाद निवेशकों के बैंक खाते में आएगा।

Tata Communications ने दी अब तक की सबसे बड़ी रकम

टाटा ग्रुप की टेलीकॉम और डेटा सर्विसेज से जुड़ी कंपनी Tata Communications ने इस बार Rs 25 प्रति शेयर (250% डिविडेंड, फेस वैल्यू Rs 10) का भुगतान करने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि यह कंपनी की ओर से 2002 के बाद का सबसे ऊंचा डिविडेंड है, जो इसे टॉप 5 TATA कंपनियों की लिस्ट में शामिल करता है।

First Published - May 1, 2025 | 8:59 PM IST

संबंधित पोस्ट