facebookmetapixel
लोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहीं

Stocks To Watch on June 25: IndiGo, KIMS,RBL Bank से लेकर Borosil तक, मंगलवार को इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन

Stocks To Watch: एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बाजारों में अमेरिका में हुई टेक बिक्री के बाद बढ़त देखी गई। वहीं, अमेरिका में बाजार मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए।

Last Updated- June 25, 2024 | 8:13 AM IST
Stocks to watch today
Representative Image

Stocks To Watch Today, June 25: एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत होने की संभावना है।
GIFT निफ्टी फ्यूचर्स से भी पॉजिटिव संकेत देखने को मिल रहे हैं। सुबह 6:36 बजे तक, यह 23,579 के लेव पर कारोबार करता दिखा।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बाजारों में अमेरिका में हुई टेक बिक्री के बाद बढ़त देखी गई। कोरिया का कोस्पी 0.21 प्रतिशत बढ़ा, जापान का निक्केई 0.29 प्रतिशत चढ़ा, और ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स200 0.68 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

अमेरिका में बाजार मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। नैस्डैक ने अप्रैल के बाद से अपनी सबसे तेज गिरावट दर्ज की, जो 1.09 प्रतिशत गिरा। एसएंडपी 500 में 0.31 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि डॉव जोन्स ने 0.67 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।

घरेलू मोर्चे पर, भारत का चालू खाता घाटा $23.2 बिलियन (जीडीपी का 0.7 प्रतिशत) पर आ गया है, जो पिछले वर्ष के $67 बिलियन (जीडीपी का 2 प्रतिशत) से काफी कम है।

इस बीच, घरेलू बाजार में मंगलवार को इन कंपनियों के स्टॉक्स पर रहेगा फोकस-

Happiest Minds:
रिपोर्ट्स के अनुसार, आईटी कंपनी के प्रमोटर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अशोक सूता ने कंपनी में 6 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए एक ब्लॉक डील शुरू की है, जिसका लक्ष्य 754 करोड़ रुपये जुटाना है। बिक्री के लिए फ्लोर प्राइस 826 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

IndiGo:
इंडिगो ने 15 अगस्त 2024 से मुंबई और जेद्दा (Mumbai-Jeddah) के बीच एडिशनल डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट की शुरुआत की घोषणा की है। एयरलाइन इस रूट पर अपनी वीकली फ्लाइट्स की संख्या को 14 करने की योजना बना रही है।

Krishna Institute of Medical Sciences (KIMS) Ltd:
KIMS बोर्ड अपने इक्विटी शेयरों के सब-डिवीजन पर विचार करने के लिए 28 जून को बैठक करेगा, जिसमें 10 रुपये के एक इक्विटी शेयर को 2 रुपये के पांच इक्विटी शेयरों में विभाजित करने का प्रस्ताव होगा।

यह भी पढ़ें: EV में 70 प्रतिशत तक भारतीय पुर्जे लगाएगी Musashi India

AU Small Finance Bank:
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक का बोर्ड 27 जून, 2024 को बैठक करेगा, जिसमें निजी प्लेसमेंट, क्यूआईपी, प्राथमिक आवंटन या अन्य वैकल्पिक तरीकों के माध्यम से इक्विटी शेयर जारी करके धन जुटाने पर चर्चा की जाएगी।

Muthoot Capital Services:
मुथूट कैपिटल सर्विसेज को भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के साथ कॉर्पोरेट एजेंट के रूप में पंजीकरण के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।

Borosil:
बोरोसिल ने बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) की शुरुआत की है, जिसमें प्रति शेयर फ्लोर प्राइस 331.75 रुपये तय किया गया है। कंपनी का उद्देश्य इस माध्यम से 250 करोड़ रुपये तक जुटाना है।

Swan Energy:
स्वान एनर्जी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) से ट्रायम्फ ऑफशोर प्राइवेट लिमिटेड (TOPL) में 49 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी 440 करोड़ रुपये में हासिल करने जा रही है। यह अधिग्रहण 10 रुपये के 26,21,50,000 इक्विटी शेयरों का है, जिसे हाल ही में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Gautam Adani ने वार्षिक आम बैठक में कहा, बुनियादी ढांचे में मौकों का फायदा उठाएंगे हम

Amara Raja:
अमारा राजा की सहायक कंपनी, Amara Raja Advanced Cell Technologies Private Ltd ने गिब एनर्जीएक्स स्लोवाकिया s.r.o., जो गॉशन हाई-टेक कंपनी लिमिटेड की सहायक कंपनी है, के साथ एक तकनीकी लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

RBL Bank:
आरबीएल बैंक का बोर्ड 27 जून, 2024 को बैठक करेगा, जिसमें क्यूआईपी के माध्यम से धन जुटाने और निजी प्लेसमेंट के आधार पर एक या अधिक किश्तों में ऋण प्रतिभूतियों को जारी करने के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

First Published - June 25, 2024 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट