Closing Bell: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन पर शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरकर 843.16 अंकों यानी 1.04% की बढ़त के साथ 82,133.12 पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स ने 82,192.61 के ऊपरी स्तर और 80,082.82 के निचले स्तर पर कारोबार किया।
एनएसई निफ्टी50 भी 219.60 अंकों यानी 0.89% की बढ़त के साथ 24,768.30 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 24,792.30 का ऊपरी स्तर और 24,180.80 का निचला स्तर छुआ।
शुक्रवार का दिन बुल्स के पक्ष में रहा। निफ्टी के 50 में से 41 स्टॉक्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों में 4.44% तक की बढ़त देखी गई। वहीं, श्रीराम फाइनेंस, टाटा स्टील, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे 9 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए, जिनमें 2.44% तक की कमी आई।
Market Update @3pm: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। दिन के निचले स्तरों से उबरने के बाद इंडेक्स में सुधार दिखा।
शाम 3 बजे, बीएसई सेंसेक्स 719.98 अंकों यानी 0.89% की बढ़त के साथ 82,002.94 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 195 अंकों यानी 0.79% की बढ़त के साथ 24,743.70 पर कारोबार कर रहा है।
Market Update @2pm: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुक्रवार को शुरुआती गिरावट से उबरकर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
दोपहर 2 बजे बीएसई सेंसेक्स 688 अंकों यानी 0.85% की बढ़त के साथ 81,977.96 पर कारोबार करते दिखे, जबकि निफ्टी 50, 186.70 अंकों यानी 0.76% की तेजी के साथ 24,735.40 पर ट्रेड करता नजर आया।
करीब 2:20 बजे सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 5 शेयर, टाटा स्टील (1.26% की गिरावट), इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व में गिरावट दिखे। बाकी शेयर बढ़त पर थे। सबसे ज्यादा बढ़त भारती एयरटेल (3.96%) में रही, इसके बाद आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी देखी गई।
निफ्टी 50 में भी 37 शेयर बढ़त पर थे। सबसे ज्यादा बढ़त भारती एयरटेल (3.91%) में रही, इसके बाद एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी रही। गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में श्रीराम फाइनेंस (2.96% की गिरावट), टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक और हिंडाल्को शामिल थे।
Market Update @1 pm: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुक्रवार को गिरावट से उबरकर तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।
दोपहर 1 बजे, बीएसई सेंसेक्स 360.29 अंकों या 0.44% की बढ़त के साथ 81,650.25 पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 80.45 अंकों या 0.33% की बढ़त के साथ 24,629.15 पर कारोबार करता दिखा।
Market Update @12pm: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुक्रवार को हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। दिन के निचले स्तर से रिकवरी के बाद बाजार में तेजी दिखी।
दोपहर 12 बजे, बीएसई सेंसेक्स 153.78 अंक या 0.19% की बढ़त के साथ 81,443.74 पर आ गए। वहीं, निफ्टी 50 18.40 अंक या 0.07% ऊपर चढ़कर 24,567.10 पर कारोबार करते दिख रहे हैं।
Market Update @10 am: कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को गिरावट में कारोबार करते दिख रहे हैं।
सुबह 10 बजे, बीएसई सेंसेक्स 558.46 अंकों की गिरावट के साथ 80,731.50 पर और निफ्टी 50 162.15 अंक टूटकर 24,386.55 पर कारोबार करते दिखे।
Stock Market Today: शेयर बाजार ने शुक्रवार को लाल निशान में शुरुआत की। बाजार खुलते ही Sensex-Nifty में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
बाजार खुलने के कुछ देर में ही BSE Sensex 420.05 (0.52%) अंक फिसलकर 80,869.91 के स्तर पर आ गिरा। वहीं, NSE Nifty50 115.40 (0.47%) अंक टूटकर 24,433.30 पर कारोबार करता दिखा।
Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स, बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50, शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। इसका कारण वॉल स्ट्रीट के कमजोर बंद होने को माना जा रहा है।
शुरुआती कारोबार में, बीएसई सेंसेक्स 157.54 अंक यानी 0.19% की गिरावट के साथ 81,132.42 पर खुला। वहीं, निफ्टी 50, 53.60 अंक यानी 0.22% गिरकर 24,495.10 पर ट्रेड करता दिखा।
सेंसेक्स में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट हुई।
दूसरी ओर, भारती एयरटेल, नेस्ले, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,560.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। ब्रेंट क्रूड की कीमत भी 0.04% गिरकर 73.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।
Stock Market Today, December 13: कमजोर ग्लोबल संकेतों और वॉल स्ट्रीट में गिरावट के चलते आज भारतीय शेयर बाजार पर आज यानी शुक्रवार को भी दबाव रह सकता है। GIFT निफ्टी फ्यूचर्स के स्तर भी कमजोर शुरुआत का इशारा कर रहे हैं। हालांकि, महंगाई के बेहतर आंकड़े बाजार को थोड़ी राहत दे सकते हैं।
सुबह 7:25 बजे GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 105 अंक गिरकर 24,543 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, जिससे बाजार में गिरावट की संभावना दिख रही है।
ग्लोबल संकेत
एशिया-प्रशांत के बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। इसका कारण अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में हुए नुकसान और उम्मीद से ज्यादा बढ़ी महंगाई दर का असर है। अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) रिपोर्ट ने निवेशकों को प्रभावित किया। नवंबर में PPI 0.4% बढ़ा, जबकि डॉव जोन्स का अनुमान 0.2% था। यह रिपोर्ट थोक महंगाई को ट्रैक करती है।
चीन में निवेशकों ने बीजिंग के ग्रोथ को बढ़ावा देने के वादों और नीतिगत बदलावों का आकलन किया। गुरुवार को एक हाई-प्रोफाइल बैठक में चीन ने अपनी आर्थिक नीतियों को मज़बूत करने की बात दोहराई।
जापान में भी ध्यान केंद्रित रहा, जहां बैंक ऑफ जापान के टैंकन सर्वे ने बड़े मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के बीच बढ़े हुए आत्मविश्वास को दिखाया। दिसंबर तिमाही में टैंकन इंडेक्स 14 पर पहुंच गया, जो सितंबर के 13 और रॉयटर्स के अनुमानित 12 से बेहतर है।
हालांकि, निक्केई इंडेक्स 0.717% गिरा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 0.78% की गिरावट आई। कोस्पी 0.27% नीचे रहा और ASX200 में 0.6% की गिरावट देखी गई।
वॉल स्ट्रीट पर भी सभी प्रमुख इंडेक्स नीचे रहे। डॉव जोन्स 0.53% गिरकर लगातार छठे दिन घाटे में बंद हुआ। नैस्डैक 0.66% गिरकर 20,000 के स्तर से नीचे चला गया, और S&P 500 में 0.54% की गिरावट आई।
कल कैसी थी बाजार की चाल?
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 236.18 अंक यानी 0.29% गिरकर 81,289.96 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,680.97 का उच्चतम और 81,211.64 का न्यूनतम स्तर छुआ।
एनएसई निफ्टी50 में भी गिरावट रही। निफ्टी 93.10 अंक यानी 0.38% टूटकर 24,548.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 24,675.25 का उच्चतम और 24,527.95 का न्यूनतम स्तर छुआ।
मंझोले और छोटे शेयरों में भी दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप100 में 0.46% और निफ्टी स्मॉलकैप100 में 0.9% की गिरावट दर्ज की गई।