Stock Market Holidays New Year 2026: दुनिया के ज्यादातर बड़े वैश्विक शेयर बाजार गुरुवार यानी 1 जनवरी को नए साल के मौके पर ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। हालांकि भारतीय शेयर बाजार के बीएसई और एनएसई ट्रेडिंग के लिए खुले रहेंगे। कमोडिटी बाजारों की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) भी खुले रहेंगे। लेकिन इन दोनों एक्सचेंजों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक का पहला सत्र खुला रहेगा, जबकि शाम का सत्र बंद रहेगा।
आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी सेगमेंट में ट्रेडिंग सामान्य समय के अनुसार जारी रहेगी।
आमतौर पर 31 दिसंबर कैलेंडर वर्ष का आखिरी कारोबारी दिन होता है और इस दिन ट्रेडिंग वॉल्यूम कम देखने को मिलता है। कई निवेशक साल के अंत से पहले नई पोजीशन लेने से बचते हैं। इस सेशन में कुछ निवेशक मुनाफावसूली, पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग या टैक्स से जुड़े समायोजन भी करते हैं। 1 जनवरी, भले ही न्यू ईयर डे हो, लेकिन भारतीय शेयर बाजार में इस दिन सामान्य रूप से कारोबार होता है।
NSE के ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर 2026 के अनुसार, साल 2026 की पहली छुट्टी 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को होगी, जबकि साल की आखिरी छुट्टी 25 दिसंबर (क्रिसमस) को थी।
यह भी पढ़ें: Bank Holiday: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जानें कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक; चेक करें हॉलिडे लिस्ट
| संख्या | तारीख | दिन | छुट्टी का कारण |
|---|---|---|---|
| 1 | 26 जनवरी 2026 | सोमवार | गणतंत्र दिवस |
| 2 | 03 मार्च 2026 | मंगलवार | होली |
| 3 | 26 मार्च 2026 | गुरुवार | श्री राम नवमी |
| 4 | 31 मार्च 2026 | मंगलवार | श्री महावीर जयंती |
| 5 | 03 अप्रैल 2026 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
| 6 | 14 अप्रैल 2026 | मंगलवार | डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती |
| 7 | 01 मई 2026 | शुक्रवार | महाराष्ट्र दिवस |
| 8 | 28 मई 2026 | गुरुवार | बकरीद |
| 9 | 21 जुलाई 2026 | मंगलवार | मुहर्रम |
| 10 | 14 सितंबर 2026 | सोमवार | गणेश चतुर्थी |
| 11 | 02 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती |
| 12 | 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | दशहरा |
| 13 | 10 नवंबर 2026 | मंगलवार | दिवाली–बलिप्रतिपदा |
| 14 | 24 नवंबर 2026 | मंगलवार | प्रकाश गुरु पर्व श्री गुरु नानक देव |
| 15 | 25 दिसंबर 2026 | शुक्रवार | क्रिसमस |