facebookmetapixel
Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगी आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की झलक‘मन की बात’ में बोले PM मोदी: भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के प्रतीक बनें और उद्योग उत्कृष्टता अपनाएPadma Awards 2026: अ​भिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंदन, उदय कोटक समेत 131 को पद्म पुरस्कार दुनिया को शांति का संदेश दे रहा भारत, महिलाओं की भागीदारी को 2047 तक विकसित भारत की नींव: राष्ट्रपतिबच्चों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित करने के लिए चाइल्ड इंश्योरेंस प्लान जरूरी, लक्ष्य पूरे करने में होगा मददगार2026 में भारत की नजरें पांच अहम आर्थिक और वैश्विक घटनाओं पर टिकीं रहेंगीEditorial: बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत का गणराज्य और तेज आर्थिक सुधारों की राहडॉलर के दबदबे को चुनौती देती चीन की मुद्रा रणनीति, भारत के लिए छिपे हैं बड़े सबकपेंशन फंड को आधुनिक बनाने की पहल: NPS निवेश ढांचे में बदलाव की तैयारी, PFRDA ने बनाई समितिईंधन लागत पास-थ्रू और सुधारों से बदली तस्वीर, दशक भर बाद बिजली वितरण कंपनियां मुनाफे में लौटीं

Stock Market: सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 26100 के पार; इन 3 ‘बड़ी’ वजहों से भागा बाजार

Why stock market is rising: फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में एक और कटौती की उम्मीद से वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है।

Last Updated- November 26, 2025 | 1:46 PM IST
Stock Market

Why stock market is rising: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार (26 नवंबर) को जोरदार मजबूती देखने को मिल रही है। अमेरिकी और एशियाई बाजारों में मजबूती का पॉजिटिव असर घरेलू शेयर बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ा। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में एक और कटौती की उम्मीद से वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है। आईटी और सरकारी बैंकिंग शेयरों में तेजी से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि हाल की गिरावट के बाद बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखी जा रही है। फंडमेंटल फैक्टर्स आगे लगातार तेजी की संभावना का संकेत दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक चढ़ा; निफ्टी 26100 के पार

इन 3 वजहों से Stock Market में आज तेजी

1. वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव संकेत

वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव संकेतो ने भारतीय बाजार के सेंटीमेंट्स को मजबूती दी है। वैश्विक बाजारों में रिस्क या खरीदारी के रुख में इजाफा हुआ है। इसकी पीछे की बड़ी वजह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त होने की संभावनाएं है। साथ ही दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ पर नरम रुख से भी सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी 2 फीसदी उछल गए। इससे पहले कि एसएंडपी 500 और नैस्डैक में लगभग 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

2. रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त होने की संभावना बढ़ी

दुनियाभर के बाजार रूस-यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने की संभावनाओं से उत्साहित हैं। यह युद्ध लगभग चार साल पहले 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था। युद्ध का अंत वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा। इससे युद्ध के कारण बाधित हुई वैश्विक सप्लाई चेन सामान्य हो सकती है। इसके चलते कच्चे तेल, कृषि कमोडिटीज, मेटल और अन्य आवश्यक सामग्रियों की कीमतों में गिरावट आ सकती है। इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई के घटने की भी संभावना है।

3. शॉर्ट कवरिंग

बाजार में हालिया गिरावट के बाद शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है। फंडामेंटल आर्थिक संकेतक आगे एक स्थायी रैली की संभावना दिखा रहे हैं। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी. के. विजयकुमार ने कहा, ”फंडामेंटल फैक्टर्स संकेत दे रहे हैं कि बाजार नए हाई की ओर बढ़ रहा है। यह केवल समय की बात है। निवेशकों की रणनीति इसी समझ पर आधारित होनी चाहिए।”

First Published - November 26, 2025 | 12:17 PM IST

संबंधित पोस्ट