facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Q3 रिजल्ट से पहले बड़ा संकेत, PSU कंपनी कोचीन शिपयार्ड फिर दे सकती है डिविडेंड

Advertisement

Q3 नतीजों के साथ कोचीन शिपयार्ड दे सकता है डिविडेंड, अगले हफ्ते बोर्ड बैठक में होगा फैसला

Last Updated- January 25, 2026 | 12:56 PM IST
Dividend

PSU कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के निवेशकों की नजरें अब 28 जनवरी 2026 पर टिक गई हैं। इसी दिन कंपनी की बोर्ड बैठक होने जा रही है, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजों पर मुहर लगेगी। यह तिमाही 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई थी। पिछली बार कंपनी ने Q2 के नतीजे रात करीब 8 बजे जारी किए थे, ऐसे में इस बार भी शाम होते-होते नतीजों का पिटारा खुलने की उम्मीद है।

डिविडेंड का सरप्राइज भी मिल सकता है

नतीजों के साथ-साथ निवेशकों के लिए एक और बड़ी खबर आ सकती है। कोचीन शिपयार्ड ने संकेत दिए हैं कि 28 जनवरी की बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड पर भी फैसला लिया जा सकता है। अगर बोर्ड की हरी झंडी मिलती है, तो शेयरधारकों की झोली में एक बार फिर नकद रिवॉर्ड आ सकता है।

डिविडेंड देने में कंपनी का रहा है दमदार रिकॉर्ड

कोचीन शिपयार्ड का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड हमेशा से मजबूत रहा है। साल 2025 में कंपनी ने तीन बार डिविडेंड देकर निवेशकों को खुश किया था। नवंबर में ₹4, सितंबर में ₹2.25 और फरवरी में ₹3.50 प्रति शेयर का भुगतान किया गया था। इससे पहले 2024 में भी कंपनी ने तीन बार डिविडेंड दिया था और उसी साल शेयर स्प्लिट कर फेस वैल्यू ₹10 से घटाकर ₹5 कर दी थी। यानी कंपनी ने मुनाफा भी बांटा और शेयर को निवेशकों के लिए सस्ता भी किया।

Q2 में फिसला मुनाफा, दबाव में आई कमाई

हालांकि पिछली तिमाही यानी Q2 FY26 में कंपनी के नतीजे कमजोर रहे थे। इस दौरान शुद्ध मुनाफा गिरकर ₹101 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह ₹193 करोड़ था। कंपनी की आमदनी भी घटकर ₹951.29 करोड़ रह गई, जो पिछले साल ₹1,096 करोड़ थी। सबसे ज्यादा झटका EBITDA को लगा, जो ₹196 करोड़ से फिसलकर ₹56 करोड़ पर आ गया। मार्जिन भी 17.87 फीसदी से घटकर सिर्फ 5.9 फीसदी रह गया था।

शेयर प्राइस भी दिखा दबाव

कमजोर नतीजों की चिंता शेयर के भाव पर भी नजर आई। शुक्रवार को बीएसई पर कोचीन शिपयार्ड का शेयर ₹1488 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव ₹1498.50 से ₹10.50 या करीब 0.70 फीसदी नीचे रहा।

Advertisement
First Published - January 25, 2026 | 9:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement