facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch today: Hindalco से लेकर NBCC, Axis Bank और Vishal Mega Mart तक, आज इन स्टॉक्स पर फोकसStock Market Today: अमेरिका से कमजोर संकेत, बाजार में दबाव के आसारअमेरिका-ईरान तनाव से तेल के 110 डॉलर तक उछलने की आशंका, एनालिस्ट ने बताई पूरी बातअमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीत

हिंदुस्तान जिंक में 1.6% हिस्सेदारी बेचकर Vedanta ने जुटाए ₹3,028 करोड़, डीलिवरेजिंग और डीमर्जर प्लान को मिलेगा बल

Advertisement

कंपनी ने बताया कि वेदांत के निदेशक मंडल की बैठक बुधवार को हुई और बोर्ड ने वित्त वर्ष 26 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर के पहले अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी।

Last Updated- June 18, 2025 | 10:11 PM IST
Vedanta

अनिल अग्रवाल के स्वामित्व वाली वेदांत लिमिटेड ने बुधवार को अपनी सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक की 1.6 फीसदी हिस्सेदारी (6.67 करोड़ शेयर) बेचकर 3,028 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी। बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिये संस्थागत निवेशकों को ये शेयर बेचे गए। कंपनी ने बताया कि वेदांत के निदेशक मंडल की बैठक बुधवार को हुई और बोर्ड ने वित्त वर्ष 26 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर के पहले अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी, जिस पर 2,737 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

हिंदुस्तान जिंक का शेयर एनएसई पर 6.90 फीसदी गिरकर 452.80 रुपये पर बंद हुआ और इस तरह से कंपनी का कुल मूल्यांकन 1.91 लाख करोड़ रुपये रहा। लेनदेन से पहले वेदांत के पास कंपनी की 63.42 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो अब घटकर 61.82 फीसदी रह गई है।

कंपनी ने कहा कि हिस्सेदारी बिक्री वेदांत की व्यापक रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत कारोबार को क्षेत्र विशेष की इकाई के तौर पर अलग किया जाना है और इससे मिली रकम का इस्तेमाल बैलेंस शीट की मजबूती में किया जाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, जैसे जैसे हम वेदांत को विभिन्न क्षेत्रों में सेक्टर केंद्रित कंपनियों में विभाजित करने की दिशा में बढ़ रहे हैं, पूंजी जुटाने की इस कवायद से बैलेंस शीट को बेहतर बनाने और वित्तीय लचीलेपन बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे अलग होने वाली हर कंपनी अपनी स्वतंत्र वृद्धि योजनाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम होगी।

कंपनी ने कहा, यह लेनदेन वेदांत की रणनीतिक दिशा में निवेशकों के निरंतर विश्वास को दर्शाता है, विशेष रूप से रिकॉर्ड उत्पादन, लागत दक्षता बढ़ाने और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के मकसद से इसकी डीलिवरेजिंग और डीमर्जर पहल के क्रियान्वयन में हाल की तिमाहियों में हुई प्रगति को दर्शाता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि लाभांश भुगतान की तारीख 24 जून, 2025 होने की संभावना है। एनएसई पर कंपनी का शेयर 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 456 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 18, 2025 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement