facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

2025 में ये 8 शेयर कराएंगे कमाई, ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिक; साल के आखिर तक 28,800 तक जा सकता है निफ्टी

ब्रोकरेज ने फाइनेंशियल, कैपिटल गुड्स और आईटी सेक्टर के 2025 में आउटपरफॉर्म करने का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज के मुताबिक़, कैपिटल गुड्स सेक्टर में स्ट्रक्चरल तेजी जारी रहेगी।

Last Updated- December 19, 2024 | 12:30 PM IST
Nifty DMA

Market Technical Outlook 2025: घरेलू बेंचमार्क निफ्टी-50 इंडेक्स कैलेंडर ईयर 2025 के अंत तक 28,800 के स्तर तक पहुंच सकता है, जो मौजूदा स्तर से 18% का अपसाइड है। ब्रोकरेज बैंक आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने यह अनुमान जताया है। फिलहाल निफ्टी-50 अपने ऑल टाइम हाई 26,277.35 से लगभग 10% नीचे कारोबार कर रहा है। ब्रोकरेज ने अपनी टेक्नीकल आउटलुक रिपोर्ट में अपने ट्रेडिशनल और स्टैटिस्टिकल एनालिसिस के आधार पर निफ़्टी के अगले साल के दौरान 28800 तक पहुंचने के अनुमान जताया है।

रिपोर्ट के अनुसार, टेक्नीकल चार्ट पर निफ्टी का प्रदर्शन और पिछले चार दशक से चुनावी साल के अगले वर्ष बाजार में दोहरे अंक की तेजी का रिकॉर्ड पॉजिटिव रिटर्न का संकेत दे रहा है। ब्रेडथ इंडिकेटर (Breadth Indicator), विदेशी निवेशकों की वापसी और लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बाजारों के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए निफ्टी 2025 में डबल डिजिट गेन हासिल कर सकता है।

ब्रोकरेज ने कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए टॉप 8 स्टॉक्स को पिक भी किया है और इनके अगले 12 महीने के दौरान 25% तक का रिटर्न देने का अनुमान जताया है। इनमें यूनिटेड स्पिरिट, इंडियन बैंक, सेल (SAIL), टिमकेन इंडिया, सीईएससी, बीईएमएल, जेके लक्ष्मी सीमेंट और टाटा ग्रुप की कंपनी रैलिस इंडिया शामिल है। साथ ही फाइनेंशियल, कैपिटल गुड्स और आईटी सेक्टर में मजबूती की उम्मीद जताई है।

2025 में 28,800 तक जा सकता है निफ्टी

ब्रोकरेज के अनुसार, आई चार्ट कन्वेंशनल दिख रहा है। साथ ही 52 सप्ताह ईएमए अनुकूल जोखिम रिवॉर्ड दिखा रहा है। जबकि विदेशी निवेशकों की घरेलू बाजारों में वापसी और लोकसभा चुनाव के बाद बाजार का प्रदर्शन निफ्टी-50 के 28800 के स्तर तक पहुंचने का संकेत देता है। वहीं, सपोर्ट लिमिट 22,000 पर रखी गई है। ब्रोकरेज ने कहा कि ब्रॉडथ इंडिकेटर में बुल मार्केट में 30-40 जोन के आसपास सपोर्ट सर्च दिख रहा है।

रिपोर्टमें कहा गया कि  ऐतिहासिक रूप से, पांच मौकों पर जब FIIs ने एक तिमाही में 30,000 करोड़ रुपये के ज्‍यादा के शेयर बेचे हैं, तो औसत 1 साल का अग्रिम रिटर्न 28 प्रतिशत के आसपास रहा है। वहीं, पिछले चार दशक के इतिहास पर गौर करें तो आम चुनाव के बाद वाले साल का रिटर्न पॉजिटिव रहा है। पिछले चार चुनावों की रोलिंग एवरेज लगभग 18% है। यह CY25 के लिए ब्रोकरेज के निफ्टी के लिए रखे लक्ष्य की समान है।

2025 में इन सेक्टर्स में बन सकता है अच्छा पैसा

ब्रोकरेज ने फाइनेंशियल, कैपिटल गुड्स और आईटी सेक्टर के 2025 में आउटपरफॉर्म करने का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज के मुताबिक़, कैपिटल गुड्स सेक्टर में स्ट्रक्चरल तेजी जारी रहेगी। वहीं, आईटी सेक्टर आउट परफॉर्म करता रहेगा जबकि निफ्टी फार्मा में रैली जारी रहने का अनुमान जताया है।

2025 के लिए टॉप स्टॉक पिक्स

United Spirits | टारगेट प्राइस: ₹1,820

Indian Bank | टारगेट प्राइस: ₹705

SAIL | टारगेट प्राइस ₹153

CESC | टारगेट प्राइस: ₹235

BEML | टारगेट प्राइस : ₹5,390

JK Lakshmi Cement | टारगेट प्राइस: ₹994

Timken India | टारगेट प्राइस : ₹3,950

Rallis India | टारगेट प्राइस: ₹375

First Published - December 19, 2024 | 12:30 PM IST

संबंधित पोस्ट