facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

इन 5 स्टॉक्स को ब्रोकरेज ने बनाया फंडामेंटल पिक, BUY की सलाह; 1 साल में मिल सकता है 55 फीसदी तक रिटर्न

Stocks to Buy: ब्रोकरेज रिसर्च फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने अपने फंडामेंटल पिक में 5 दमदार स्टॉक्स चुने हैं। इनमें 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से खरीदारी

Last Updated- December 20, 2024 | 12:15 PM IST
Stocks
Stock Market

Fundamental Stocks to Buy: यूएस फेड के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार (19​ दिसंबर) को लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। बाजार की शुरुआत मिलेजुले रुझान के साथ हुई। सेंसेक्स हरे निशान में खुला, जबकि निफ्टी में सपाट शुरुआत हुई। उतार-चढ़ाव भरे इस तरह बाजार में लंबी अव​धि के न​जरिये से निवेश तगड़ी कमाई करा सकता है।

ब्रोकरेज रिसर्च फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) मजबूत फंडामेंटल वाले 5 दमदार शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही अगले 12 महीने से ज्यादा के टाइमफ्रेम के लिए टारगेट दिया है। इन शेयरों में Allied Blenders, HUDCO, VBL, Godrej Consumer, ICICI Bank शामिल हैं। इनमें निवेशकों को 55 फीसदी तक ​का रिटर्न मिल सकता है।

Allied Blenders and Distillers

ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान ने Allied Blenders लॉन्ग टर्म निवेश के लिए चुना है। स्टॉक पर टारगेट प्राइस 495 रुपये रखा है। 19 दिसंबर 2024 को स्टॉक 390 पर बंद हुआ था। इस भाव से निवेशकों को अगले एक साल में 27 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है। इस साल अबतक शेयर ने करीब 25 फीसदी का अपसाइड दिया है।

HUDCO

ब्रोकरेज ने हाउसिंग फाइनेंस की सरकारी कंपनी HUDCO में निवेश की सलाह दी है। स्टॉक का टारगेट प्राइस 351 रुपये प्रति शेयर रखा है। 19 दिसंबर 2024 को 245 रुपये था। निवेशकों को इस शेयर में 43 फीसदी ​रिटर्न अगले एक साल में मिल सकता है।

VBL

मिराए एसेट शेयरखान ने VBL को फंडामेंटल पिक बनाया है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 750 रुपये है। 19 दिसंबर 2024 को स्टॉक का भाव 628 रुपये पर था। इस तरह शेयर आगे करीब 20 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

Godrej Consumer

ब्रोकरेज ने गोदरेज कंज्यूमर में भी लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी की सलाह दी है। शेयर पर अगले 1 साल के नज​रिए से टारगेट प्राइस 1675 रुपये प्रति शेयर रखा है। 19 दिसंबर 2024 को स्टॉक 1078 पर सेटल हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक 55 फीसदी का रिटर्न जेनरेट कर सकता है।

ICICI Bank

ब्रोकरेज ने दिग्गज बैंक शेयर ICICI बैंक को निवेश के ​लिए चुना है। टारगेट प्राइस 1500 रुपये है। 19 दिसंबर 2024 को स्टॉक 1286 रुपये पर था। यहां से शेयर अगले एक साल में 17 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - December 20, 2024 | 12:15 PM IST

संबंधित पोस्ट