facebookmetapixel
RBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनस

स्टॉक मार्केट में 20 नवंबर को नहीं होगा कारोबार, इस वजह से बंद रहेंगे NSE और BSE

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को देखते हुए 20 नवंबर को कारोबारी अवकाश घोषित कर दिया है।

Last Updated- November 08, 2024 | 6:49 PM IST
Stock market today

Stock market holiday: स्टॉक मार्केट में इस महीने 20 नवंबर को कारोबार नहीं होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) तथा नेशनल एक्सचेंज (NSE) में कारोबारी गतिविधियां बंद रहेंगी।

बता दें कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। बीएसई और एनएसी के साथ-साथ इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट में भी कोई कामकाज नहीं होगा।

इसके अलावा भारतीय शेयर बाजार में करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। वहीं, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) सेगमेंट भी ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा। इसका मतलब है कि 20 नवंबर 2024 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) और NCDEX (नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज) पर कोई कारोबार नहीं होगा।

2024 में शेयर बाज़ार की छुट्टियां (Stock market holidays in 2024)

शेयर बाजार की साल 2024 में छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, शेयर बाजार 1 नवंबर, 2024 को दिवाली के अवसर पर बंद था। इस दिन शाम 6:00-7:10 बजे के बीच एक घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया गया था।

वहीं, 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर कारोबार के लिए बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा दिसंबर 2024 में भी शेयर बाजार एक दिन के लिए बंद रहेगा। यह छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस पर पड़ेगी।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को देखते हुए 20 नवंबर को कारोबारी अवकाश घोषित कर दिया है।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) भी जल्द ही इसकी घोषणा कर सकता है। एनएसई ने कहा, “एक्सचेंज नोटिफाई करता है कि 20 नवंबर, 2024 को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के कारण कारोबारी अवकाश रहेगा।

First Published - November 8, 2024 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट