facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

₹37 तक जाएगा ये Bank Share, दमदार Q4 के बाद ब्रोकरेज ने कहा- खरीदें; 3 साल में 300%, 5 साल में 500% का दिया रिटर्न

Advertisement

Stock to buy: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बैंक स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है। शेयर ने पिछले 3 साल में 300% और 5 साल में 500% का दिया रिटर्न है।

Last Updated- May 20, 2025 | 10:56 AM IST
Bank stock

Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (20 मई) को सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है। इससे एक दिन पहले बाजार उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में गिरावट में बंद हुए थे। निचले स्तर पर खरीदारी के बाद चुनिंदा शेयरों में मुनाफा वसूली देखी गई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि निफ्टी में बीते कुछ दिनों की तेज़ रैली के बाद अब बाज़ार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) को खरीदने की सलाह दी है। शेयर ने पिछले 3 साल में 300% और 5 साल में 500% का दिया रिटर्न है। शेयर अपने ऑल टाइम हाई के करीब कारोबार कर रहा है।

South Indian Bank: टारगेट प्राइस ₹37| | रेटिंग BUY| अपसाइड 28%|

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने साउथ इंडियन बैंक पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 37 रुपये कर दिया है। पहले यह 34 रुपये था। इस तरह, शेयर आगे चलकर 28% अपसाइड दिखा सकता है। साउथ इंडियन बैंक के शेयर सोमवार को 29 रुपये पर बंद हुए।

स्टॉक की परफॉर्मेंस के बात करें तो एक महीने में यह 15% से ज्यादा चढ़ा है। तीन महीने में शेयर में 19% और छह महीने में 26.36% की तेजी आई है। हालांकि, एक साल में स्टॉक 4% ही चढ़ा है। वहीं, तीन साल में स्टॉक ने 290% और पांच साल में 530% का तगड़ा रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 29.33 रुपये और 52 वीक्स लो 22.12 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का मार्केट कैप 7,582.04 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें…Q4 results today

ब्रोकरेज ने क्यों दी BUY की सलाह?

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि साउथ इंडियन बैंक (SIB) ने चौथी तिमाही (Q4FY25) में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 342 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट (PAT) दर्ज किया। यह सालाना आधार पर 19% और विश्लेषकों के अनुमान से 8% अधिक रहा। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से अन्य आय में बढ़त के कारण रहा।

ब्रोकरेज ने कहा कि बैंक ने लगातार सातवीं तिमाही में लगभग 1% की रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) बनाए रखी। जबकि पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए RoA 1.06% रही। हालांकि नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) की वृद्धि कमजोर रही (सालाना आधार पर लगभग स्थिर और अनुमानों के अनुसार), बैंक ने मजबूत अन्य आय दर्ज की।

ब्रोकरेज के अनुसार, ग्रॉस स्लिपेज में भी तिमाही आधार पर सुधार हुआ और यह सालाना आधार पर लगभग 1% रहा। SMA-2 लोन में भी सुधार हुआ और यह घटकर 0.3% पर आ गया। एमएसएमई सेक्टर में ग्रोथ अभी भी निगेटिव है। लेकिन कोर MSME बुक में तिमाही आधार पर हल्की वृद्धि देखी गई। बैंक ने FY25 में लगभग 10% की सालाना वृद्धि दर्ज की है और FY26 के लिए 12% से अधिक की ग्रोथ का गाइडेंस दिया है। इसमें एमएसएमई और रिटेल सेक्टर्स से नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 10:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement