facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

50% रिटर्न देगा ये IT Stock! ब्रोकरेज बोले – खरीद लो, अमेरिकी कंपनी की खरीद से बदलेगा गेम

Advertisement

Stock to buy: ब्रोकरेज का कहना है कि अमेरिकी फर्म को खरीदने से कंपनी को उत्तरी अमेरिकी बाजार में अपनी कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

Last Updated- December 29, 2025 | 1:31 PM IST
Stock Market today

Coforge Stock: एशियाई बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (29 दिसंबर) को सपाट रुख के साथ हरे निशान में खुले। हालांकि, बाद में निफ्टी-50 और सेंसेक्स लाल निशान में फिसले गए। नए साल 2026 से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं और नए अवसरों का इंतजार कर रहे हैं। बाजार में इस स्थिति के बीच ब्रोकरेज हॉउस नुवामा और मोतीलाल ओसवाल ने आईटी सेक्टर की कंपनी कोफोर्ज लिमिटेड पर पॉजिटिव आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि अमेरिकी फर्म को खरीदने से कंपनी को उत्तरी अमेरिकी बाजार में अपनी कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

Coforge Stock पर मोतीलाल ओसवाल का टारगेट प्राइस: ₹2500

मोतीलाल ओसवाल ने आईटी कंपनी कोफोर्ज पर खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 2500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर मौजूदा भाव से 50 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। कोफोर्ज लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को बीएसई पार्ट 1673 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ब्रोकरेज के अनुसार, कोफोर्ज का मजबूत और एग्जीक्यूशन योग्य ऑर्डर बुक, साथ ही अलग-अलग सेक्टरों में ग्राहकों की स्थिर खर्च करने की क्षमता, इसके ऑर्गेनिक कारोबार के लिए सकारात्मक संकेत देती है। यह अधिग्रहण हाई-टेक और हेल्थकेयर सेक्टर में कोफोर्ज की मौजूदगी को और बढ़ाएगा।

Coforge Share पर नुवामा का टारगेट प्राइस: ₹2,250

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कोफोर्ज लिमिटेड पर ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 2,250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 34 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि ब्रोकरेज ने कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कंपनी एनकोरा का अधिग्रहण कंपनी की ग्रोथ की गति को और तेज व डायवर्स बनाएगा। शेयर-स्वैप समझौता इस बात को भी दर्शाता है कि प्राइवेट इक्विटी (PE) फर्मों को कोफोर्ज के बिजनेस मॉडल पर पूरा भरोसा है।

एनकोरा को खरीदेगी Coforge

आईटी सर्विस सेक्टर की मिड-कैप कंपनी कोफोर्ज ने गुरुवार को अमेरिका की एआई कंपनी एनकोरा को 2.35 अरब डॉलर में खरीदने का ऐलान किया। यह पूरा सौदा शेयरों के बदले शेयर के रूप में होगा, यानी इसमें नकद भुगतान नहीं किया जाएगा।

यह सौदा दुनिया भर में इंजीनियरिंग सर्विस से जुड़े अधिग्रहणों में चौथा सबसे बड़ा और किसी भारतीय आईटी सेवा कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण माना जा रहा है। इस डील से कोफोर्ज की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमता मजबूत होगी और उसका कारोबार नए देशों तक फैलेगा।

इस अधिग्रहण के जरिए कोफोर्ज, एडवेंट, वारबर्ग पिनकस और दूसरे छोटे शेयरधारकों से एनकोरा का बिजनेस खरीदेगी। इसके लिए कंपनी करीब 1.89 अरब डॉलर के नए शेयर जारी करेगी। सौदा पूरा होने के बाद एनकोरा के मौजूदा शेयरधारकों के पास संयुक्त कंपनी में लगभग 20% हिस्सेदारी होगी।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 29, 2025 | 1:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement