facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Stock Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक लुढ़का; जानें मार्केट में क्यों आई गिरावट

Advertisement

निवेशकों की नजर अब अगले हफ्ते से शुरू हो रहे कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं पर टिकी है।

Last Updated- January 03, 2025 | 1:03 PM IST
Stock Market

Stock Market Update: घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (3 जनवरी) को मामूली बढ़त में खुले। हालांकि, खुलने के कुछ ही देर में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी50 (Nifty-50) लाल निशान में फिसल गए।निवेशकों की नजर अब अगले हफ्ते से शुरू हो रहे कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं पर टिकी हुई है। इसकी वजह से निवेशक संभल कर कारोबार करना चाह रहे हैं।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार (3 जनवरी) को 80 हजार के पार खुला लेकिन कुछ ही देर में लाल निशान में फिसल गया। दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 493.07 अंक या 0.62% की गिरावट लेकर 79,450.64 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी मामूली बढ़त लेकर खुला पर खुलते ही गिरावट में चला गया। दोपहर 1 बजे निफ्टी 151.30 अंक या 0.63% गिरकर 24,037.35 पर कारोबार कर रहा था।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से गिरावट में थे।

टॉप गेनर्स

दूसरी तरफ, टाइटन (Titan), मारुति, टाटा मोटर्स (Tata Motors), नेस्ले, अल्ट्रा सीमेंट, टाटा स्टील और अदाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

शेयर बाजार में शुक्रवार (3 जनवरी) को गिरावट की वजह ?

इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले फाइनेंशियल और आईटी स्टॉक्स (IT Stocks) में गिरावट की वजह से स्टॉक मार्केट में शुक्रवार (3 जनवरी) देखी जा रही है। इसके अलावा एशियाई और अमेरिकी स्टॉक मार्केट में गिरावट का भी घरेलू बाजारों पर नेगेटिव असर पड़ा है।

वहीं, सोमवार (7 जनवरी) से कंपनियों का तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के सिलसिला शुरू हो जाएगा। साथ ही अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं पर भी फोकस करते हुए निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

वैश्विक बाजारों से क्या संकेत ?

एशिआई बाजारों में शुक्रवार को मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। जापान का निक्की इंडेक्स और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट में कारोबार कर रहे थे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट में बंद हुए जबकि यूरोपीय बाजार पॉजिटिव नॉट में कारोबार कर रहे थे।

गुरुवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

विदेशी निवेशकों ने 12 दिन की बिकवाली का सिलसिला तोड़ते हुए गुरुवार (2 जनवरी) को घरेलू बाजारों में खरीदारी की। वहीं, घरेलू निवेशक लगातार भारतीय बाजारों में इक्विटी खरीद रहे हैं।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 1436.30 अंक या 1.83% की तूफानी तेजी के साथ 79,943.71 पर क्लोज हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 भी 445.75 अंक या 1.88% फीसदी की जोरदार बढ़त लेकर 24,188.65 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स ने गुरुवार को 22 नवंबर, 2024 के बाद से अपने सबसे अच्छा सेशन परफॉर्म किया। फाइनेंशियल और ऑटो कंपनियों ने कॉरपोरेट आय में बढ़ोतरी की उम्मीद के कारण बाजार में उछाल आया। साथ ही इंफोसिस और एचसीएलटेक के रेवेन्यू वृद्धि में वृद्धि के ब्रोकरेज के अनुमान के बाद शेयरों में तेजी देखी गई।

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 8:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement