facebookmetapixel
Stock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा

Mcap: सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों का मार्केट कैप 1.83 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

इन्फोसिस ने सप्ताह के दौरान 33,320.03 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण 6,83,922.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- July 07, 2024 | 11:30 AM IST
Stock Market
Representative Image

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 1,83,290.36 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक फायदे में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 963.87 अंक या 1.21 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 38,894.44 करोड़ रुपये बढ़कर 14,51,739.53 करोड़ रुपये हो गया। सबसे अधिक लाभ में टीसीएस ही रही।

इन्फोसिस ने सप्ताह के दौरान 33,320.03 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण 6,83,922.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 32,611.36 करोड़ रुपये बढ़कर 21,51,562.56 करोड़ रुपये हो गई।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 23,676.78 करोड़ रुपये बढ़कर 8,67,878.66 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 16,950.99 करोड़ रुपये बढ़कर 6,42,524.89 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 16,917.06 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,98,487.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईटीसी की बाजार हैसियत 10,924.13 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,399.95 करोड़ रुपये हो गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 9,995.57 करोड़ रुपये बढ़कर 7,67,561.25 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 26,970.79 करोड़ रुपये घटकर 12,53,894.64 करोड़ रुपये रह गई।

भारती एयरटेल का मूल्यांकन 8,735.49 करोड़ रुपये घटकर 8,13,794.86 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

First Published - July 7, 2024 | 11:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट