facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलर

बाजार हलचल: 52 सप्ताह की ऊंचाई पर अपोलो हॉ​स्पिटल्स

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 11:07 PM IST

अपोलो हॉ​स्पिटल्स एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई पर दिन के कारोबार में 4 प्रतिशत चढ़कर 5,000.90 रुपये के साथ 52 सप्ताह के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। अस्पताल श्रृंखला हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म अपोलो हेल्थको. में हिस्सेदारी बेचकर वित्त वर्ष 2024 में करीब 20 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना के बारे में खबरें सामने आने के बाद इस शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार के कारोबार के अंत में यह 2.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,957.90 रुपये पर बंद हुआ।

अपोलो हॉ​स्पिटल्स के शेयर ने इससे पहले 5 ​दिसंबर, 2022 को 4,900 रुपये का ऊंचा स्तर बनाया था। कंपनी द्वारा मार्च तिमाही में मजबूत मुनाफा दर्ज किए जाने की वजह से भी पिछले दो कारोबारी दिनों में इस शेयर में अच्छी तेजी दर्ज की गई है।

ओएनडीसी डिस्काउंट में संशोधन से जोमैटो चढ़ा

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) पर डिस्काउंट में संशोधन के बाद शुक्रवार को जोमैटो का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 8 प्रतिशत चढ़ गया था। फूड टेक कंपनी का शेयर आ​खिर में 4.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.15 रुपये पर बंद हुआ।

ओएनडीसी ने डिस्काउंट पर निर्भरता घटाने के प्रयास में कारोबारियों के लिए अपनी प्रोत्साहन योजना में संशोधन किया है। नई योजना में अ​धिकतम छूट 100 रुपये प्रति ऑर्डर पर तय की गई है जो शुरू में 125 रुपये थी। इससे जोमैटो और ​स्विगी का दबदबा समाप्त होने की खतरा अब सीमित हो गया है।

हीरो मोटोकॉर्प 52 सप्ताह की ऊंचाई के नजदीक

हीरो मोटोकॉर्प (एचएमसीएल) का शेयर शुक्रवार को दिन के कारोबार में बीएसई पर 4 प्रतिशत चढ़कर 2,911.65 रुपये पर पहुंच गया। बाजार दिग्गज द्वारा मई 2023 में 519 वाहनों की शानदार बिक्री दर्ज किए जाने की वजह से कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली है। मई में कंपनी की बिक्री मासिक आधार पर 31.1 प्रतिशत बढ़ी। कंपनी ने मई 2022 के समीक्षाधीन महीने में 7 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की थी, और जब उसने 486,704 वाहन बेचे थे। । हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में निर्यात घटकर 11,165 इकाई रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 20,238 वाहन था। कंपनी का शेयर 3.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,891.95 रुपये पर बंद हुआ।

यह शेयर 2,939.35 के अपनी 52 सप्ताह की ऊंचाई के आसपास कारोबार कर रहा है। 18 अगस्त 2022 को इस शेयर ने यह ऊंचा स्तर बनाया था। एक महीने के दौरान हीरो मोटोकॉर्प में करीब 16 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement