facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

Market Outlook: रीपो रेट पर RBI के फैसले, GDP ग्रोथ, वाहन ब्रिकी के आंकड़ों; ग्लोबल रुख से तय होगी शेयर बाजार की चाल

Advertisement

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बॉन्ड बाजार के रुझान और जारी व्यापार वार्ताओं से जुड़े घटनाक्रम भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित करेंगे।

Last Updated- June 01, 2025 | 3:58 PM IST
Market Outlook

Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार की दिशा इस हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ब्याज दर पर निर्णय, वृहद आर्थिक आंकड़े और ग्लोबल रुझानों से तय होगी। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की खरीद-फरोख्त और शुल्क से जुड़े घटनाक्रम भी निवेशकों की धारणा पर असर डाल सकते हैं।

रीपो रेट पर RBI के फैसले पर टिकी रहेगी बाजार की नजर

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘आगे की ओर देखें, तो सभी की निगाह छह जून को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति घोषणा पर रहेगी। इसके अलावा नए माह की शुरुआत के साथ वाहन बिक्री और आर्थिक गतिविधियों का संकेत देने वाले अन्य आंकड़े आएंगे। साथ ही सभी की निगाह मॉनसून की प्रगति और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) के फ्लो पर भी रहेगी।’’ उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बॉन्ड बाजार के रुझान और जारी व्यापार वार्ताओं से जुड़े घटनाक्रम भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित करेंगे।

Also read: भारतीय शेयर बाजार में बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, मई 2025 में FPI ने किया ₹19,860 करोड़ का जबरदस्त निवेश

GDP ग्रोथ और PMI डेटा से तय होगी बाजार की चाल

भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में उम्मीद से अधिक तेजी से बढ़ी है, जिससे पूरे वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 6.5% रही है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 3,900 अरब डॉलर हो गया है। जनवरी-मार्च तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.4% रही है। इस बीच, सप्ताह के दौरान आने वाले विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के लिए PMI (क्रय प्रबंधक सूचकांक) आंकड़े भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।

बैंकिंग शेयरों पर रखें निगाह

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख-संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘इस सप्ताह केंद्रीय बैंक द्वारा रीपो रेट में कटौती की उम्मीद के बीच ब्याज दर की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र, विशेष रूप से सरकारी बैंकों के शेयरों पर सभी की निगाह रहेगी। इसके अलावा वाहन बिक्री के मासिक आंकड़ों की वजह से भी बाजार में क्षेत्र विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।’’

Also read: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टॉप 4 कंपनियों की वैल्यूएशन में ₹1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी, LIC ने मारी बाजी

रीपो रेट में 0.25% की कटौती संभव

बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 270.07 अंक या 0.33% के नुकसान में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 102.45 अंक या 0.41% नीचे आया। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार रीपो रेट में चौथाई प्रतिशत (0.25%) की कटौती की उम्मीद कर रहा है। ऐसे में ब्याज दर की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर सभी की निगाह रहेगी। सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़े निवेशकों का भरोसा बढ़ा सकते हैं।’’

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 1, 2025 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement