facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

आईटीसी होटल्स हुई सेंसेक्स से बाहर, फिसला डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर का शेयर

Advertisement

चूंकि कटऑफ टाइम तक आईटीसी होटल्स के शेयर ने लोअर सर्किट नहीं छुआ। लिहाजा कंपनी को बुधवार को कारोबार शुरू होने से पहले बीएसई के सभी सूचकांकों से हटा दिया गया।

Last Updated- February 04, 2025 | 10:27 PM IST
Bonus shares

मंगलवार को आईटीसी होटल्स के शयेर को बेंचमार्क सेंसेक्स और अन्य बीएसई सूचकांकों से बाहर निकाल दिया गया। आईटीसी से अलग हुई कंपनी को अस्थायी तौर पर सेंसेक्स और कुछ अन्य सूचकांकों का हिस्सा बनाया गया था ताकि पैसिव फंड अपने पोर्टफोलियो को दोबारा संतुलित कर सकें।

बीएसई ने एक नोटिस में जानकारी दी कि आईटीसी होटल्स के शेयर की अलग से ट्रेडिंग 29 जनवरी को शुरू हुई। चूंकि कटऑफ टाइम तक आईटीसी होटल्स के शेयर ने लोअर सर्किट नहीं छुआ। लिहाजा कंपनी को बुधवार को कारोबार शुरू होने से पहले बीएसई के सभी सूचकांकों से हटा दिया गया। लक्जरी होटल की परिचालक के शेयर का आखिरी बंद भाव 165 रुपये रहा यानी उसमें 4.2 फीसदी की गिरावट आई और कुल 700 करोड़ रुपये के शेयरों का कारोबार हुआ।

इंडेक्स ट्रैक करने वालों को एक्सचेंज से इसे निकाले जाने के कारण करीब 400 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करनी पड़ी। आईटीसी होटल्स को एनएसई निफ्टी से निकाले जाने के बाद 700 करोड़ रुपये की बिकवाली और हो सकती है।

शेयर बाजार में आगाज पर फिसला डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर का शेयर

डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर का शेयर मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। लेकिन इसकी शुरुआत सुस्त रही। अंत में यह आईपीओ कीमत से मामूली नीचे बंद हुआ। 413 रुपये के उच्चस्तर और 370 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद यह 401.6 रुपये पर बंद हुआ जबकि इश्यू प्राइस 402 रुपये थी। संस्थागत निवेशकों की बोली के दम पर कंपनी का 3,027 करोड़ रुपये का आईपीओ कामयाब रहा। अमीर और खुदरा श्रेणी के लिए आरक्षित शेयरों को कम बोली मिली और इनका करीब 40-40 फीसदी हिस्सा अनबिका रह गया। डॉ. अग्रवाल के 3,027 करोड़ रुपये के आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए। आखिरी बंद भाव पर कंपनी का मूल्यांकन 12,684 करोड़ रुपये बैठता है।

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement