facebookmetapixel
Interest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार₹34 हजार करोड़ की योजना, खर्च हुए सिर्फ ₹19 हजार करोड़- कहां अटक गई PLI?Stocks to Watch: Bajaj Finance से लेकर Nazara Tech तक, बुधवार को इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचलStock Market Update: आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट; इन्फोसिस 8% टूटा

विस्तारा संकट का इंडिगो को फायदा नहीं! ब्रोकरेज ने दिया 4,300 रुपये का टारगेट प्राइस

विश्लेषकों का मानना है कि भविष्य में इंडिगो के लिए अल्पावधि परिदृश्य थोड़ा सतर्क बना हुआ है क्योंकि हालात बदल रहे हैं।

Last Updated- April 11, 2024 | 10:35 PM IST
IndiGO

विस्तारा में पायलटों का संकट पैदा होने की खबरों के बाद किफायती एयरलाइन इंडिगो का शेयर चढ़ गया। इस घटनाक्रम से कुछ चुनिंदा मार्गों पर हवाई किराया भी लगभग 25 प्रतिशत तक बढ़ गया। इंडिगो का शेयर 2 अप्रैल, 2024 को 3685 रुपये के सर्वाधिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था और अप्रैल में अब तक इसमें 2.4 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। इस अवधि में सेंसेक्स 1.4 प्रतिशत चढ़ा है।

हालांकि विस्तारा ने उड़ान परिचालन घटाने का निर्णय लिया लेकिन खबरों से पता चला है कि एयरलाइन अब सामान्य स्थिति में लौटने के लिए काम कर रही है। विश्लेषकों का मानना है कि भविष्य में इंडिगो के लिए अल्पावधि परिदृश्य थोड़ा सतर्क बना हुआ है क्योंकि हालात बदल रहे हैं।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरांग शाह का मानना है, ‘हवाई किराया इस महीने पहले ही बढ़ चुके हैं, जिसका इंडिगो को फायदा होने की संभावना है। टिकट कीमतों में और अधिक वृद्धि पर नियामक सख्ती बरत सकता है।’ हालांकि इक्विनॉमक्स रिसर्च में शोध प्रमुख जी चोकालिंगम का मानना है कि टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन में संकट का लाभ तेल कीमतों में वृद्धि के जोखिम की वजह से सीमित रह सकता है।

उन्होंने कहा, ‘इंडिगो का पूरे उद्योग में दबदबा है और उसे विस्तारा में पैदा संकट का बहुत ज्यादा लाभ नहीं भी हो सकता है।’

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के आंकड़ों से पता चलता है कि इंडिगो की बाजार भागीदारी फरवरी 2024 तक 60.1 प्रतिशत थी जबकि विस्तारा की 9.9 प्रतिशत और एयर इंडिया की12.8 प्रतिशत थी। इस बीच कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं। एक महीने में कच्चा तेल 10.4 प्रतिशत चढ़ा है। कैलेंडर वर्ष 2024 में तेल कीमतें अब तक करीब 18 प्रतिशत चढ़ी हैं।

विश्लेषकों ने निवेशकों को इंडिगो में आंशिक तौर पर मुनाफावसूली का सुझाव दिया है जबकि नए निवेशक लंबी अवधि के नजरिये से शेयर खरीद के लिए बड़ी गिरावट का इंतजार कर सकते हैं।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के विश्लेषकों का मानना है कि इंडिगो लंबी अवधि में बाहरी प्रभावों से बेफिक्र होकर निरंतर आगे बढ़ने में सक्षम है।

ब्रोकरेज ने कंपनी के लिए 4,300 रुपये के कीमत लक्ष्य के साथ ‘खरीदें’ रेटिंग दी है। एयरलाइन ने वित्त वर्ष 2025 में हर सप्ताह कम से कम एक नया विमान शामिल करने की योजना बनाई है।

First Published - April 11, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट