facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

साप्ताहिक नीलामी से पहले शॉर्ट कवरिंग से सरकारी बॉन्ड यील्ड नरम, 10 साल का बेंचमार्क 6.53% पर

Advertisement

डीलरों ने बताया कि दिन में 15 साल के सरकारी बॉन्ड 6.68 फीसदी 2040 में अच्छी खरीदारी देखी गई क्योंकि सरकारी बॉन्ड नीलामी के लिए तैयार है।

Last Updated- August 28, 2025 | 10:36 PM IST
Bonds

पिछले चार कारोबारी सत्रों में बढ़त के बाद साप्ताहिक नीलामी से पहले शॉर्ट कवरिंग के कारण गुरुवार को सरकारी बॉन्ड के यील्ड में गिरावट आई। डीलरों ने बताया कि 10 साल के बेंचमार्क की यील्ड मंगलवार के 6.60 फीसदी के मुकाबले 6.53 फीसदी पर रही। गणेश चतुर्थी के कारण बुधवार को बॉन्ड बाजार बंद थे।

सरकार का इरादा शुक्रवार को 6.68 फीसदी पर 2040 और 6.90 फीसदी पर 2065 की 16-16 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी के जरिये 32,000 करोड़ रुपये जुटाने का है।

डीलरों ने बताया कि दिन में 15 साल के सरकारी बॉन्ड 6.68 फीसदी 2040 में अच्छी खरीदारी देखी गई क्योंकि सरकारी बॉन्ड नीलामी के लिए तैयार है। 10 साल और 15 साल के सरकारी बॉन्ड के बीच का अंतर पहले के 10 आधार अंकों से बढ़कर 50-55 आधार अंक हो गया है। इसके अलावा, सरकारी बॉन्ड और राज्य विकास ऋणों (एसडीएल) के बीच का अंतर भी पहले के 47 आधार अंकों से बढ़कर 80 आधार अंक हो गया है।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, बाजार में कोई फंडामेंटल संकेत नहीं हैं मगर यील्ड का स्तर खरीदारी के लिए आकर्षक है और तकनीकी स्तर भी अल्पावधि के लिए अच्छे नजर आ रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement