facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Closing Bell: शेयर बाजार में आई सुनामी, सेंसेक्स ने 964 अंक का लगाया गोता; निफ्टी 24,000 के नीचे लुढ़का

यूएस फेड के इंटरेस्ट रेट में कटौती के फैसले के बाद भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई है। फेडरल रिजर्व ने 2024 में तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती की है।

Last Updated- December 19, 2024 | 3:56 PM IST
Stock Market Crash

Closing Bell: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार (19 दिसंबर) को जोरदार गिरावट लेकर बंद हुए। दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा फिसल गए। यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त टिप्पणी के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में आए भूचाल के चलते आई है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार (19 दिसंबर) को एक हजार अंक से ज्यादा की गिरावट लेते हुए 79,029.03 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 79,020.08 अंक तक फिसल गया। अंत में सेंसेक्स 1.20% या 964.15 अंक गिरकर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी गिरावट लेकर 23,877.15 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार में अंत में यह 1.02% या 247.15 अंक गिरकर 23,951.70 पर बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व का ब्याज दर में कटौती का फैसला

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट्स (bps) की कटौती की है। अब ब्याज दर 4.25% से 4.5% के बीच है। हालांकि, फेड ने संकेत दिया है कि आगे ब्याज दरों में कटौती धीमी हो सकती है, जिससे निवेशक सतर्क हो गए हैं।

फेड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में केवल दो और बार कटौती की संभावना है, जबकि सितंबर में चार कटौती की उम्मीद जताई गई।

एशिया-पैसिफिक के शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। यह गिरावट वॉल स्ट्रीट पर भारी बिकवाली के बाद आई। इस बीच, जापान पर फोकस रहा, जहां बैंक ऑफ जापान (BOJ) ने अपनी दो-दिवसीय पॉलिसी मीटिंग खत्म की और ब्याज दर 0.25% पर बनाए रखने का फैसला किया।

शेयर बाजार में 19 दिसंबर को गिरावट की वजह

1. यूएस फेड के इंटरेस्ट रेट में कटौती के फैसले के बाद भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई है। फेडरल रिजर्व ने 2024 में तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती की है। फेडरल रिजर्व की कटौती के इस फैसले ने फाइनेंशियल बाजारों में अनिश्चितता की लहर पैदा कर दी है।

2. प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की ताकत को मापने वाला डॉलर इंडेक्स दो साल के हाई लेवल पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपये के निचले स्तर पर पहुंचने की वजह से निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर पड़ा है।

3. इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भारी गिरावट ने भी बाजार को नीचे खींचा।

4. विदेशी निवेशकों के घरेलू शेयर बाजारों से पैसा निकालने की वजह से भी स्टॉक मार्केट में गिरावट आई है। एफआईआई (FIIs) ने 18 दिसंबर को 1,316.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

First Published - December 19, 2024 | 3:44 PM IST

संबंधित पोस्ट