facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Banking Stocks: ये बैंक शेयर देंगे तगड़ा मुनाफा! Q3 Results के बाद एनॉलिस्ट ने दी BUY की सलाह; 40% तक मिल सकता है रिटर्न

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने डीसीबी बैंक (DCB Bank) पर अपनी रेटिंग को ADD पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 140 का टारगेट प्राइस रखा है।

Last Updated- January 27, 2025 | 3:15 PM IST
Bank stock

Banking Stocks: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली और अमेरिका की नयी व्यापार नीतियों को लेकर अनिश्चिता से बाजार में घबराहट का माहौल है। देसी कंपनियों के नरम तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्मो ने बैंकिंग स्टॉक्स (Banking Stocks) पर अपनी इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटिजी में बदलाव किया है।

AU Small Finance Bank: 23% तक अपसाइड के टारगेट

ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर अपनी रेटिंग को REDUCE पर बरकरार रखा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस को घटाकर 580 रुपये कर दिया है।

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर अपनी रेटिंग को ‘HOLD’ पर बरकरार रखा है। हालांकि, स्टॉक पर अपनी रेटिंग को मामूली रूप से घटाकर 625 रुपये कर दिया है। पहले यह 630 रुपये था। इस तरह शुक्रवार (24 जनवरी) के बंद भाव से शेयर 5% तक का अपसाइड दे सकता है। शुक्रवार को बैंक का शेयर 594 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर BUY रेटिंग को मेंटेन रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 730 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह पिछले बंद भाव (24 जनवरी) से शेयर आगे चलकर 23% तक का अपसाइड दिखा सकता है।

IDFC First Bank: 13% तक अपसाइड के टारगेट

ब्रोकरेज फर्म सेंट्रम ब्रोकिंग ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर अपनी रेटिंग को ‘REDUCE’ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस को 58 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये कर दिया है।

ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर अपनी रेटिंग को ‘HOLD’ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 60 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।

इसके अलावा ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने आईडीएफसी बैंक पर ‘Neutral’ रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही शेयर पर 70 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह स्टॉक शुक्रवार (24 जनवरी) के बंद भाव से लॉन्ग टर्म में 13% का अपसाइड दिखा सकता है। शुक्रवार को बैंक के शेयर 62 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

DCB Bank: 40% तक अपसाइड के टारगेट

ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने डीसीबी बैंक पर अपनी रेटिंग को ADD पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 140 का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह शुक्रवार के बंद भाव से शेयर लॉन्ग टर्म में 23% का अपसाइड रिटर्न दे सकता है। डीसीबी बैंक के शेयर शुक्रवार को 114 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने डीसीबी बैंक पर ‘BUY’ रेटिंग को मेंटेन किया है। इसके लिए ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 160 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह शुक्रवार (24 जनवरी) के बंद भाव से शेयर भविष्य में 40% का अपसाइड रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने भी डीसीबी बैंक पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने बैंक के लिए टारगेट प्राइस 160 रुपये रखा है। इस तरह शुक्रवार (24 जनवरी) के बंद भाव से शेयर भविष्य में 40% का अपसाइड रिटर्न दे सकता है। डीसीबी बैंक के शेयर शुक्रवार को 114 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

Yes Bank पर SELL की रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक पर ‘SELL’ दी है। ब्रोकरेज ने ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस को 16 रुपये से घटाकर 15 रुपये कर दिया है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह ब्रोक्रेजीज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

Advertisement
First Published - January 27, 2025 | 3:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement