facebookmetapixel
UP में लगभग ₹9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार, विकास व जनसुविधाओं पर रहेगा फोकसपीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांग

Adani Group के हैवीवेट शेयर में फ्रेश खरीदारी का मौका, ब्रोकरेज ने बनाया पोजिशनल पिक; नोट कर लें TGT, SL

Adani Group Stock: ब्रोकरेज का कहना है कि फेवरेबल रिस्क-रिवार्ड के चलते इस शेयर में एंट्री का अच्छा मौका बन रहा है

Last Updated- September 02, 2025 | 4:59 PM IST
Stock Market today
Representational Image

Adani Group Stock: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अदाणी ग्रुप का दिग्गज शेयर अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) नई रैली दिखाने को तैयार नजर आ रहा है। टे​क्निकल आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म बजाज ब्रोकिंग (Bajaj Broking) ने इस स्टॉक को पोजिशनल पिक बनाया है। ब्रोकरेज का कहना है कि फेवरेबल रिस्क-रिवार्ड के चलते इस शेयर में एंट्री का अच्छा मौका बन रहा है।

Adani Ports: क्या हैं टारगेट्स, स्टॉपलॉस

बजाज ब्रोंकिंग ने अदाणी पोर्ट्स पर 30 दिन के नजरिए से पोजिशनल पिक बनाया है। स्टॉक पर ₹1438 का टारगेट दिया है। बाइंग रेंज ₹1325-1345 है और ₹1269 का स्टॉपलॉस लगाकर चलना है। मंगलवार के सेशन में शेयर 1336 पर सपाट बंद हुआ। इस तरह स्टॉक में आगे करीब 8 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Also Read: रिलायंस का बड़ा तोहफा! बोनस शेयर के बाद पहली बार मिलेगा डिविडेंड, जानिए कब आएगा पेमेंट

Adani Ports: कैसा है टे​​क्निकल आउटलुक

बजाज ब्रोकिंग का कहना है कि हाल की करे​क्टिव गिरावट के बाद यह शेयर 200 दिन के EMA पर बेस बना रहा है। पिछला ब्रेकआउट एरिया इस तरह फेवरेबल रिस्क-रिवॉर्ड सेटअप के साथ शेयर में फ्रेश एंट्री का अवसर बना रहा है।

छोटी अवधि की बात करें तो अदाणी पोर्ट्स ने पिछले 6 सत्रों वाले एक गिरते हुए चैनल ब्रेकआउट को जेनरेट किया है। इस तरह करे​क्टिव गिरावट में फ्रेश एंट्री का मौका है। 1290-1270 के रेंज में मजबूत सपोर्ट है, जो पिछले महीने के निचले स्तर और 200 दिन के EMA का संगम है।

Adani ports

ब्रोकरेज के मुताबिक, उम्मीद है कि शेयर 1438 के स्तर की ओर बढ़ेगा, जो पिछले जुलाई-अगस्त की गिरावट (1474-1291) का 80% रिट्रेसमेंट है। डेली स्टोकेस्टिक ने एक बाय सिग्नल जेनरेट किया है, जो अपने तीन सेशन के एवरेज से ऊपर जा रहा है। इस प्रकार शेयर में पॉजिटिव ट्रेंड दिख रहा है।

 

(डिस्क्लेमर: शेयर में पोजिशनल कॉल ब्रोकरेज ने दी है। शेयर बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published - September 2, 2025 | 4:59 PM IST

संबंधित पोस्ट