facebookmetapixel
Advertisement
भूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ता

विदेशी पूंजी निकासी से टूटा सेंसेक्स

Advertisement

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,817 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि देसी संस्थागत निवेशक 1,622 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे।

Last Updated- November 01, 2023 | 11:17 PM IST

विदेशी पूंजी की निकासी और फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और दोनों मानक सूचकांक करीब आधा फीसदी तक टूट गए।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 283.60 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 63,591.33 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 324.47 अंक तक गिरकर 63,550.46 अंक पर आ गया था।

उधर, बेंचमार्क निफ्टी एक बार फिर 19,000 से नीचे बंद हुआ क्योंकि विदेशी फंडों ने बिकवाली जारी रखी। आईटी, स्टील व उपभोक्ता शेयरों में कमजोरी के कारण सूचकांक आधा फीसदी नीचे बंद हुआ। निफ्टी 90 अंक टूटकर 18,989 पर बंद हुआ। 28 जून के बाद से यह दूसरा मौका है जब इंडेक्स 19,000 से नीचे बंद हुआ। 26 अक्टूबर को निफ्टी 18,857 पर बंद हुआ था।

दोनों सूचकांक अपने-अपने सर्वोच्च स्तर से करीब 6-6 फीसदी नीचे है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,817 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि देसी संस्थागत निवेशक 1,622 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजिज, नेस्ले, मारुति सुजूकी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी और लार्सन ऐंड टुब्रो में प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘निवेशकों ने लगातार दूसरे दिन अपना सतर्क रुख जारी रखा और शेयर में निवेश को कम करने पर ध्यान दिया।

धातु, ऊर्जा, वाहन एवं बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का जोर रहा जबकि दूरसंचार शेयरों में तेजी रही।’ व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.39 फीसदी की गिरावट आई जबकि स्मॉलकैप 0.10 फीसदी टूटा। धातु खंड में सर्वाधिक 1.45 फीसदी का नुकसान देखा गया।

अक्टूबर में भारत में विनिर्माण गतिविधियां सुस्त पड़ने की रिपोर्ट आई है। एसऐंडपी ग्लोबल इंडिया का मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्टूबर में गिरकर 55.5 पर आ गया, जो फरवरी के बाद से विस्तार की सबसे धीमी दर है। सितंबर में यह 57.5 पर रहा था।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘पीएमआई आंकड़ों से पता चलता है कि अक्टूबर में मांग सुस्त रही और एशियाई एवं यूरोपीय बाजारों की तुलना में भारत में अधिक सतर्कता देखी गई। हालांकि, पहली छमाही में कर संग्रह की अच्छी स्थिति और वाहन क्षेत्र में मांग उम्मीद के अनुरूप रहने से बाजार पर नाममात्र का नकारात्मक प्रभाव पड़ा।’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई एवं चीन का शांघाई कम्पोजिट चढ़कर बंद हुए जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग गिरावट पर रहा। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त दर्ज की गई थी।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 11:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement