facebookmetapixel
Advertisement
देश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरात

Reliance Securities पर SEBI ने लगाया ₹7 लाख का जुर्माना

Advertisement

SEBI ने दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच रिलायंस सिक्योरिटीज की जांच की थी ताकि यह देखा जा सके कि कंपनी शेयर ब्रोकिंग के नियमों का पालन कर रही है या नहीं।

Last Updated- April 07, 2025 | 6:47 PM IST
SEBI

बाज़ार नियामक SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने सोमवार को रिलायंस सिक्योरिटीज पर ₹7 लाख का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना शेयर ब्रोकर्स के नियमों का पालन न करने के कारण लगाया गया है। SEBI ने अपने आदेश में कहा है कि यह जुर्माना 45 दिनों के भीतर भरना होगा।

जांच में सामने आईं कई खामियां

SEBI ने दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच रिलायंस सिक्योरिटीज की जांच की थी ताकि यह देखा जा सके कि कंपनी शेयर ब्रोकिंग के नियमों का पालन कर रही है या नहीं। जांच में पता चला कि कंपनी ने तीन बार ग्राहकों को भेजे गए डेली मार्जिन स्टेटमेंट में गलत जानकारी दी। इसके अलावा, एक बार लेज़र बैलेंस भी गलत तरीके से रिपोर्ट किया गया।

RBS डेटा में भारी गड़बड़ी

SEBI ने पाया कि रिस्क-बेस्ड सुपरविजन (RBS) रिपोर्ट में भी गलत जानकारी दी गई। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि ₹16.13 करोड़ बैंक और क्लीयरिंग में उपलब्ध हैं, लेकिन असल में ये रकम ₹312.57 करोड़ थी, जिसे रिपोर्ट में शामिल ही नहीं किया गया। कंपनी ने कुछ मामलों में अपफ्रंट मार्जिन की कमी के कारण लगे जुर्माने को सीधे ग्राहकों पर डाल दिया, जो नियमों के खिलाफ है। SEBI के अनुसार, ऐसे जुर्माने को किसी भी हालत में ग्राहक पर नहीं डाला जा सकता।

साइबर सुरक्षा में भी लापरवाही

SEBI ने कंपनी की साइबर सिक्योरिटी ऑडिट रिपोर्ट्स में भी खामियां पाई हैं। अप्रैल 2021 से सितंबर 2022 तक तीन ऑडिट रिपोर्ट्स में गंभीर टिप्पणियां की गईं। रिलायंस सिक्योरिटीज ने न तो किसी साइबर सुरक्षा अधिकारी को नियुक्त किया, और न ही किसी नए सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल से पहले टेस्ट कराने की पुष्टि की। SEBI ने कहा कि इन सभी मामलों में रिलायंस सिक्योरिटीज ने शेयर ब्रोकिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है, इसलिए उस पर ₹7 लाख का जुर्माना लगाया गया है। (एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement