facebookmetapixel
Advertisement
बायोगैस को हाइब्रिड से ज्यादा मिले प्रोत्साहन, Maruti के चेयरमैन भार्गव का बड़ा बयानGold-Silver Price Today: सोना 1.59 लाख के करीब फिसला, चांदी भी टूटी; चेक करें आज के रेटऊर्जा संकट के बीच विदेशी तेल-गैस संपत्तियों की तलाश में ऑयल इंडियागोल्ड लोन ने दी खुदरा कर्ज बाजार को रफ्तार, पर्सनल लोन को छोड़ा पीछेसोना फिर चमका! अमेरिकी यील्ड गिरते ही गोल्ड में आई तेजीक्या अब सैलरी मिलेगी Mutual Fund में? सेबी का बड़ा प्रस्तावसरकारी पैसे और बाजार की पारदर्शिता बचाने के लिए CAG-CCI साझेदारी जरूरी: संजय मूर्तिनवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान होगी महंगी! यूडीएफ मुंबई से 3.5 गुना ज्यादापश्चिम एशिया युद्ध का असर! भारत के चाय निर्यात पर बढ़ा संकटमहिला वकीलों को 30% आरक्षण मिलेगा? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

5 साल में 1100% से ज्यादा रिटर्न देने वाला Energy Stock देगा बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट तय

Advertisement

संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर्स लिमिटेड ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने की घोषणा की थी। आज रिकॉर्ड डेट है, यानी तय होगा कि कौन से शेयरधारक इन फ्री शेयरों के हकदार हैं।

Last Updated- September 22, 2025 | 8:59 AM IST
bonus issue

मैंगनीज और आयरन ओर्स माइनिंग का कारोबार करने वाली स्मॉलकैप कंपनी संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर्स लिमिटेड (Sandur Manganese & Iron Ores Ltd) ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी ने इस कॉरपोरेट एक्शन के लिए 22 सितंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

बोनस शेयर का मतलब है कि कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को कैश डिविडेंड देने के बजाय फ्री में अतिरिक्त शेयर देती है। ये शेयर कंपनी के रिजर्व या मुनाफे से जारी किए जाते हैं। उदाहरण के लिए, अगर कंपनी 1:1 बोनस देती है और आपके पास 100 शेयर हैं, तो आपको 100 और शेयर मिलेंगे और कुल 200 शेयर हो जाएंगे।

कंपनी का ऐलान

कंपनी ने अगस्त 2025 में ही बोनस इश्यू की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि वह 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी। यानी हर 1 शेयर पर 2 नए शेयर मिलेंगे। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक के पास 10 शेयर हैं तो उसे 20 और शेयर मिल जाएंगे। कंपनी ने 8 अगस्त को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके पहले कंपनी ने 1.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड भी शेयरहोल्डर्स को दिया था, जिसकी रिकॉर्ड डेट 10 सितंबर 2025 तय की गई थी।

यह भी पढ़ें: 225% का तगड़ा डिविडेंड! 3 साल में 229% का रिटर्न देने वाली कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट कल

Sandur Manganese & Iron Ores शेयर प्राइस और परफॉर्मेंस

शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 478.20 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से 1.18% ज्यादा था। पिछले 52 हफ्तों में इसका दाम 557.50 रुपये तक गया और 338.30 रुपये तक गिरा। बीते 2 हफ्तों में शेयर 3% चढ़ा है, जबकि 1 महीने में 2%, 3 महीने में 5% और 6 महीने में 2% की बढ़त दर्ज की गई है। लंबे समय में देखें तो 2 साल में 79%, 3 साल में 244% और 5 साल में 1106% का शानदार रिटर्न मिला है। 20 सितंबर 2025 तक कंपनी का मार्केट कैप ₹7,748.51क़ करोड़ रहा।

Advertisement
First Published - September 22, 2025 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement