facebookmetapixel
Advertisement
चीन से निवेश पर नरम रुख: गोयल ने BS ‘मंथन’ में दिए बड़े बदलाव के संकेत, खुलेगी निवेश की राहविकसित भारत का रोडमैप: प्रो. महेंद्र देव ने BS ‘मंथन’ में बताया कैसे 3 बड़े लक्ष्यों से बदलेगी देश की तस्वीरBS ‘Manthan’ में Dixon के CEO अतुल लाल ने कहा: अब सिर्फ असेंबलिंग नहीं, खुद का ‘IP’ बनाएगा भारत₹9,072 करोड़ की 3 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 307 किमी बढ़ेगा नेटवर्क; 5,400 गांवों को मिलेगा फायदाBS Manthan में एथर एनर्जी के CEO का दावा: PLI स्कीम में सुधार की जरूरत, इससे खुलेगा $100 अरब का बाजार6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटारा

क्या मार्केट में होने वाला है उलटफेर? रॉबर्ट कियोसाकी की निवेशकों को चेतावनी, इन एसेट्स में दी निवेश की सलाह

Advertisement

रॉबर्ट कियोसाकी ने कहा कि आगे गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन की कीमतें गिरेंगी, लेकिन यही समय होगा जब निवेशक इससे सबसे ज्यादा फायदा कमा सकते हैं।

Last Updated- July 22, 2025 | 7:49 PM IST
Robert Kiyosaki
मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक और फाइनेंशियल एडवाइजर रॉबर्ट कियोसाकी | फाइल फोटो

मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक और फाइनेंशियल एडवाइजर रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर अपनी बेबाक भविष्यवाणी से निवेशकों को चौंका दिया है। 78 साल के कियोसाकी ने दावा किया है कि जल्द ही मार्केट में बड़ा उलटफेर होने वाला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आगे गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन जैसे प्रमुख एसेट्स के दाम गिर सकते हैं, लेकिन यह निवेश का सुनहरा मौका होगा।

कियोसाकी का कहना है कि मार्केट में ‘बुलबुले’ फटने वाले हैं, जिसका असर गोल्ड, सिल्वर और बिटकॉइन पर भी पड़ेगा। लेकिन उनका मानना है कि यह निवेशकों के लिए ‘अच्छी खबर’ है। उन्होंने साफ कहा कि जब इन एसेट्स के दाम नीचे आएंगे, तब वह इनमें निवेश करेंगे। कियोसाकी लंबे समय से इन तीनों एसेट्स को निवेश के लिए बेहतर मानते रहे हैं।

उनका कहना है कि जब मार्केट में डर का माहौल हो और कीमतें कम हों, तब निवेश करना सबसे फायदेमंद होता है। उनके इस विचार से कई लंबे समय तक निवेश करने वाले कई निवेशक भी सहमत होते हैं, जो कम कीमत पर एसेट्स खरीदकर आगे तगड़ा मुनाफा कमाते हैं।

Also Read: Bitcoin में कब करें निवेश? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों को बताई पूरी रणनीति

‘नकली डॉलर’ बचाने की गलती न करें!

कियोसाकी ने अपने एक दूसरे पोस्ट में ‘रिच डैड’ का नियम बताया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा, “बचत करने वाले हार जाते हैं।” उनका मानना है कि ‘फिएट मनी’ यानी सरकारी मुद्रा को बचाने की बजाय निवेश करना चाहिए। उन्होंने अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भी कोई आर्थिक संकट आता है, फेड ‘नकली डॉलर’ छापकर उसे हल करने की कोशिश करता है। उन्होंने 1987 के मार्केट क्रैश, 1998 के LTCM संकट, 2019 के रेपो मार्केट संकट, कोविड-19 महामारी और सिलिकॉन वैली बैंक के पतन का जिक्र करते हुए कहा कि हर बार फेड ने पैसा छापा। उनका कहना है कि यह कोई नया संकट नहीं है, बल्कि पुराना संकट और बड़ा होता जा रहा है।

कियोसाकी ने चेतावनी दी कि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा कर्जदार देश है और इसके लिए उन्होंने फेड को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी कि वे ‘नकली डॉलर’ बचाने की बजाय सोना, सिल्वर और बिटकॉइन में निवेश करें। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि दुनिया का सबसे बड़ा मार्केट क्रैश जल्द ही आने वाला है।

हाल ही में, कियोसाकी ने बिटकॉइन की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंचने की तारीफ की थी। उन्होंने इसे बिटकॉइन निवेशकों के लिए ‘अच्छी खबर’ बताया, लेकिन उन लोगों के लिए ‘बुरी खबर’ कहा जो निवेश करने से चूक गए। उन्होंने बताया कि वह एक और बिटकॉइन खरीदेंगे, लेकिन अगला निवेश करने से पहले अर्थव्यवस्था की दिशा देखना चाहते हैं। इसके साथ ही, उन्होंने मशहूर निवेशक वॉरेन बफे को उदाहरण देते हुए कहा कि बफे 350 अरब डॉलर की नकदी के साथ मार्केट के गिरने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह सस्ते में बेहतरीन संपत्तियां खरीद सकें। कियोसाकी ने चेतावनी दी कि इस क्रैश से लाखों लोग गरीब हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 22, 2025 | 7:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement